Biodata Maker

2 महीने से बकाया करिश्मा कपूर की बेटी समायरा की कॉलेज फीस, कोर्ट ने कहा- कोई ड्रामा नहीं चाहिए

WD Entertainment Desk
शनिवार, 15 नवंबर 2025 (15:55 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन के बाद से ही उनकी करोड़ों रुपए की संपत्ति को लेकर विवाद मचा हुआ है। संजय कपूर मां अपनी ही बहू और संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव पर फ्रॉड का आरोप लगा चुकी हैं। 
 
वहीं संजय और करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और किआन भी अपने पिता की संपत्ति में हिस्से के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगा चुके हैं। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई जारी है। सुनवाई के दौरान करिश्मा की बेटी समायरा ने अदालत में चौंकाने वाला दावा किया।
 
समायरा ने कोर्ट को बताया कि उनकी यूनिवर्सिटी की फीस दो महीने से पेंडिंग है। यह फीस अमेरिका स्थित यूनिवर्सिटी की है जहां वह पढ़ रही हैं। हालांकि संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने समायरा के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
 
करिश्मा कपूर के बच्चों के वकील महेश जेठमलानी ने कोर्ट में कहा कि बच्चों की संपत्ति प्रिया के पास है, इसलिए समायरा की फीस का ध्यान रखना उनकी जिम्मेदारी थी। वकील ने कहा कि विवाह कानूनी के अनुसार संजय कपूर पर बच्चों की पढ़ाई और उनके रहने का खर्च उठाने की जिम्मेदारी थी। 

बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
इन अरोपों पर प्रिया सचदेव की ओर से पेश हुए वकील राजीव नायर ने कहा कि यह आरोप गलत है। उन्होंने कहा कि बच्चों के नाम पर जमा सभी खर्च प्रिया की तरफ से क्लियर किए गए हैं। 
 
कोर्ट ने दोनों पक्षों को ऐसी बातों को अदालत में लाने के लिए नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा, इस मुद्दे पर 30 सेकंड से ज्यादा समय नहीं लगना चाहिए। ऐसे मुद्दे दोबारा अदालत में नहीं आने चाहिए। सुनवाई को मेलोड्रामैटिक न बनाएं। जिम्मेदारी आपकी है। यह मुद्दा आगे नहीं उठना चाहिए। 
 
बता दे कि संजय ऑटो पार्ट्स कंपनी सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे, जिनकी संपत्ति 30,000 करोड़ रुपए से ज्यादा थी। उनकी मौत के बाद परिवार में संपत्ति के विवाद की आग भड़की हुई है। संजय का इसी साल 12 जून को लंदन में पोलो खेलते समय आए हार्ट अटैक से निधन हो गया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पति संग पहली बार मस्जिद गईं सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल बोले- धर्म परिवर्तन के लिए नहीं ले जा रहा...

2 महीने से बकाया करिश्मा कपूर की बेटी समायरा की कॉलेज फीस, कोर्ट ने कहा- कोई ड्रामा नहीं चाहिए

दुबई में शाहरुख खान के नाम पर बनेगा 4000 करोड़ का टॉवर, बोले- मां होती तो गर्व महसूस करती

'अखंडा 2' का भक्ति गीत 'द थांडवम' रिलीज, नंदामुरी बालकृष्ण का दिखा उग्र अवतार

ट्विंकल खन्ना लेकर आ रहीं अपनी मशहूर किताब का सीक्वल Mrs Funnybones Returns

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख