कार्तिक आर्यन ने फिर दिखाई अकड़, इस बार करण जौहर नाराज़

Webdunia
करण जौहर का 'कॉफी विद करण' का सीज़न 6 शुरू हो चुका है। हाल ही में दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट इसमें साथ नज़र आईं। इनके अलावा करण ने विक्की कौशल और आयुष्मान खुराना को भी साथ इंवाइट किया। 
 
इस एपिसोड के बारे में एक चौकाने वाला खुलासा हुआ है। जी नहीं, यह विक्की कौशल या आयुष्मान खुराना के बारे में नहीं है। यह है 'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' फेम कार्तिक आर्यन के बारे में। 
 
दरअसल करण जौहर ने इस एपिसोड के लिए विक्की कौशल के साथ कार्तिक आर्यन को बुलाया था। दोनों ही बॉलीवुड के अपकमिंग मेल स्टार्स हैं। 
 
ऐसे में करण ने कार्तिक को भी बुलाया। लेकिन ये क्या हुआ? कार्तिक ने करण को उनके शो में आने से मना कर दिया। यह कोई काम की व्यस्तता या टाइम की कमी की वजह से नहीं, बल्कि कार्तिक की अकड़ इसकी असली वजह है। 
 
कार्तिक का मानना है कि वे स्टार बन चुके हैं और सौ-करोड़ी फिल्मों में उनका नाम शामिल हो चुका है। ऐसे में वे अपकमिंग की लिस्ट में नहीं आते। करण उनके इस जवाब से चौंक गए। आखिर में उनकी जगह आयुष्मान खुराना को लिया गया। जबकि आयुष्मान भी कई शानदार फिल्में बॉलीवुड को दे चुके हैं। 
 
करण को मना करना वाकई बहुत डेयरिंग का काम होता है। आखिर कार्तिक के मन में क्या चल रहा है यह तो वह ही जानें। हालांकि यह दूसरी बार है जब कार्तिक आर्यन ने ऐसा किया है। 
 
इसके पहले कार्तिक ने फिल्म 'गुड न्यूज' के लिए भी करण जौहर को मना कर दिया जिसमें कार्तिक को सेकंड लीड का ऑफर दिया गया था। फिल्म में करीना कपूर खान और अक्षय कुमार के होने के बावजूद कार्तिक ने इसके लिए मना कर दिया। अब उनकी जगह दिलजीत दोसांझ को लिया गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख