'कसौटी जिंदगी की' के एक्टर प्राचीन चौहान को मिली जमानत, छेड़छाड़ का लगा है आरोप

Webdunia
शनिवार, 3 जुलाई 2021 (17:24 IST)
पॉपुलर टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' एक्टर प्राचीन चौहान को मुंबई पुलिस ने बिती रात गिरफ्तार किया था। एक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। एक्टर के खिलाफ पीड़िता ने मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।


प्राचीन के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 354, 342, 323, 506 (2) के तहत केस दर्ज किया था। अब खबर आ रही है कि प्राचीन को जमानत मिल गई है। 
 
प्राचीन ने एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की' से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। शो में उन्होंने सुब्रतो बसु का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने कुछ झुकी पलकें, सिंदूर तेरे नाम का, सात फेरे और मात-पिता के चरणों में स्वर्ग जैसे कई टीवी सीरियलों में काम किया है। 
 
प्राचीन चौहान इन दिनों यूट्यूब पर 'शिट्टी आइडियाज ट्रेंडिंग' वेब सीरीज में छवि मित्तल और पूजा गौर के साथ काम कर रहे है। उनकी भूमिका को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
 
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले एकता कपूर के शो नागिन के एक्टर पर्ल वी पुरी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पर्ल पर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पर्ल भी इन दिनों जमानत पर जेल से बाहर है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

दिवाज ऑफ इंदौर अवॉर्ड से सम्मानित हुईं अभिनेत्री सारिका दीक्षित

हमारे बारह का दमदार टीजर हुआ रिलीज, 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होगी फिल्म

रितिक रोशन की कजिन पश्मीना करने जा रहीं बॉलीवुड डेब्यू, फिल्म इश्क विश्क रिबाउंड का टीजर रिलीज

जैकी श्रॉफ के हाथ लगी अंतरराष्ट्रीय निर्देशक की फिल्म, निभाएंगे मुख्य भूमिका

जब पंकज उधास का गाना सुनकर सभी हो गए थे इमोशनल, इनाम में मिले थे 51 रुपए

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख