Hanuman Chalisa

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं होगी KGF 2, थिएटर्स के खुलने का इंतजार करेंगे मेकर्स

Webdunia
मंगलवार, 2 जून 2020 (17:59 IST)
कोरोना लॉकडाउन के चलते कई फिल्में डिजिटल प्लेटफॉर्म का रुख कर रही हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केजीएफ 2’ भी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। मेकर्स फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की सोच रहे हैं। लेकिन अब ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, ‘केजीएफ 2’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं होगी। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने यह स्पष्ट कर दिया कि मेकर्स थिएटर्स के खुलने का इंतजार कर रहे हैं।



सूत्र  ने बताया, “पहली केजीएफ की तरह दूसरा पार्ट भी बड़े पर्दे पर देखने के लिए ही बना है। बल्कि इसका सीक्वल पहली फिल्म की तुलना में बड़े पैमाने पर बनाया गया है। इसे देखते हुए न तो फिल्म के हीरो यश और न ही निर्देशक प्रशांत इसे डिजिटल रिलीज करने की सोच रहे हैं। बल्कि यश ने तो एक दोस्त को साफ-साफ कह दिया है कि उनके फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है। फिल्म पहले थिएटर्स में रिलीज होगी, चाहे इसमें कितना भी समय लगे। अगर थिएटर खुलने में महीनों भी लगते हैं तब भी यश को कोई जल्दी नहीं है। वे अपने फैंस को बड़े पर्दे का अनुभव देने के लिए इंतजार करेंगे।”



बता दें, ‘केजीएफ 2’ में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त निगेटिव रोल में हैं। फिल्म में यश और संजय दत्त की जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी, जिसके लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन भी नजर आएंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन- एक अनोखी साई-फाई और पारिवारिक गाथा

गवर्नर: मनोज बाजपेयी की फिल्म में 1990 के आर्थिक संकट की अनकही कहानी

घड़ी से शुरू हुआ सपना कैसे बना भारत की पहचान? ‘मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज

ट्विशा शर्मा की मौत से दहलीं सेलिना जेटली, बोलीं- शादी की बंद दीवारों के पीछे छिपा होता है सबसे खतरनाक दर्द

सीएम विजय का बड़ा ऐलान, नई तमिल फिल्मों को मिलेगा फायदा: अब हर थिएटर में 5 शो की अनुमति

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख