Biodata Maker

किस किसको प्यार करूं 2 की रिलीज डेट आई सामने, कपिल शर्मा की दुल्हनें बनेंगी ये हसीनाएं

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 (17:17 IST)
फेमस कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में कपिल एक बार फिर कई हसीनाओं के पति बनने जा रहे हैं। बीते कुछ समय से फिल्म के पोस्टर्स सामने आ रहे थे, जिसमें कपिल शर्मा अलग-अलग धर्मों के अनुसार दूल्हा बने दिख रहे थे। वहीं उनके साथ अलग-अलग दुल्हन नजर आ रही थीं। 
 
हालांकि पोस्टर्स में किसी भी दुल्हन का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। अब मेकर्स ने 'किस किसको प्यार करूं 2' की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए कपिल शर्मा की सभी दुल्हनों से पर्दा उठा दिया है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

मेकर्स ने फिल्म का नया मोशन पोस्टर शेयर ‍किया है। पोस्टर में कपिल शर्मा हैरान-परेशान नजर आ रहे हैं। साथ ही पोस्टर में लिखा है 'डोली उठी, दुर्घटना घटी।' 
 
इसके बाद फिल्म की चारों एक्ट्रेसेस का चेहरा दिखाया गया है। फिल्म में कपिल शर्मा के साथ त्रिधा चौधरी, आयशा खान, पारूल गुलाटी और हीरा वरीना रोमांस करते नजर आने वाली हैं। फिल्म में ये सभी एक्ट्रेस कपिल की दुल्हन का रोल निभाएंगी। 

बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'दोगुनी उलझन और चौगुनी मस्ती के लिए तैयार हो जाइए! किस किसको प्यार करूं 2, हंसी का धमाल सिर्फ़ सिनेमाघरों में 12 दिसंबर 2025 को शुरू होगा। 
 
बता दें कि यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' का सीक्वल है। इस फिल्म के लिए कपिल शर्मा वीनस और अब्बास-मस्तान के साथ आए हैं। फिल्म का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी कर रहे हैं। वहीं रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

प्रेमचंद की 22 कहानियों का 22 भाषाओं में हुआ नॉन स्टॉप मंचन, गिनीज बुक में दर्ज होगा रिकॉर्ड

दिलजीत दोसांझ को भारी पड़ा अमिताभ बच्चन के पैर छूना, खालिस्तानी आतंकी संगठन ने दी धमकी

शिल्पा शिंदे फिर बनेंगी अंगूरी भाभीजी, 'भाबीजी घर पर हैं' में शुभांगी अत्रे को करेंगी रिप्लेस!

जब अमिताभ बच्चन ने कृति खरबंदा को कहा- मोहतरमा

4000 करोड़ की 'रामायणम्' में विभीषण बनने जा रहे विवेक ओबेरॉय, फीस में मिली पूरी रकम करेंगे दान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख