dipawali

घर का नाम रामायण हो, लेकिन श्रीलक्ष्मी को कोई और ले जाए, कुमार विश्वास का सोनाक्षी और शुत्रघ्न सिन्हा पर तंज!

WD Entertainment Desk
सोमवार, 23 दिसंबर 2024 (12:29 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को जहीर इकबाल संग शादी के बाद से ही काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी की परवरिश पर सवाल उठाया था। वहीं अब मशहूर कवि कुमार विश्वास ने सोनाक्षी ‍सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा है। 
 
सोशल मीडिया पर कुमार विश्वास का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कहते हैं, अपने बच्चों को सीता जी की बहनों और भगवान राम के भाईयों के नाम याद कराइए। एक संकेत दे रहा हूं जो समझ जाएं उनकी तालियां उठें। 
 
कुमार विश्वास आगे कहते हैं, 'अपने बच्चों को रामायण सिखाएं। अन्यथा ऐसा हो सकता है कि आपके घर का नाम 'रामायण' हो, लेकिन कोई और आपके घर की लक्ष्मी अपने साथ ले जाए।' 
 
कुमार विश्वास ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन फैस का मानना है कि उन्होंने सोनाक्षी और शत्रुघ्न सिंहा पर तंज किया है। बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा के घर का नाम 'रामायण' है। उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की है। 
 
गौरतलब है कि साल 2019 में अमिताभ बच्चन के शो 'केबीसी' में सोनाक्षी ने 'रामायण' से जुड़े सवाल का गलत जवाब दिया था। सोनाक्षी यह नहीं बता पाई थी कि हनुमान जी संजीवनी बूटी लाए थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कौम या कानून? की लड़ाई के लिए आमने-सामने आए इमरान हाशमी-यामी गौतम, हक का नया पोस्टर रिलीज

PVR INOX खास अंदाज में मनाएगा शाहरुख के जन्मदिन का जश्न, शुरू होगा स्पेशल फिल्म फेस्टिवल

इंडियन आइडल : उदित नारायण ने साझा किया अपना यशराज फिल्म्स में अवसर पाने का अनुभव

Bigg Boss 19 : अमाल मलिक ने फरहाना भट्ट की मां के लिए कहे अपशब्द, बाद में मांगी माफी

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, इस दिवाली आप भी कर सकते हैं ट्राई

सभी देखें

जरूर पढ़ें

44 साल की शमा सिकंदर का बोल्ड बिकिनी लुक, सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा ‍किया हाई

येलो आउटफिट में सुहाना खान का किलर अंदाज, भाई की डेब्यू सीरीज के प्रीमियर में लूटी लाइमलाइट

तमन्ना भाटिया की जवानी का राज: योग, डाइट और पॉजिटिविटी से कैसे बनाती हैं खुद को ग्लैमरस

उर्वशी रौतेला की जवानी और परफेक्ट बॉडी का राज: जानें क्या है उनका डाइट और वर्कआउट प्लान,

हॉटनेस के मामले में मां श्वेता तिवारी को टक्कर दे रहीं 24 साल की पलक तिवारी, देखिए तस्वीरें

अगला लेख