सरोज खान के निधन से बेहद दुखी माधुरी दीक्षित, बोलीं- बहुत याद आएंगी

Webdunia
शुक्रवार, 3 जुलाई 2020 (12:32 IST)
मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने 71 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। सरोज खान के निधन से पूरा बॉलीवुड सदमे में हैं। वहीं माधुरी दीक्षित भी सरोज खान के जाने से बेहद दुखी हैं।

 
माधुरी दीक्षित ने ट्वीट कर सरोज खान के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, अपने दोस्त और गुरु सरोज खान के निधन से मैं सदमे में हूं। मैं आपकी हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी क्योंकि आपने ने ही मुझे मेरे डांसिंग टेलैंट को अच्छे से निखारने का मौका दिया था। इस दुनिया ने एक अद्भुत टैलेंट को खो दिया है। आपकी बहुत याद आएगी। परिवार के प्रति मेरी संवेदाएं हैं।
 
वहीं इंस्टाग्राम पर सरोज खान संग अपनी तस्वीरें शेयर कर माधुरी ने लिखा, मैं टूट चुकी हूं और आज शब्दों की भी कमी है। सरोज जी शुरू से ही मेरी यात्रा का हिस्सा रही हैं। उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया, न केवल डांस बल्कि उससे भी कहीं ज्यादा. इस बड़ी व्यक्तिगत क्षति को सोचकर मेरे दिमागों में उनसे जुड़ी यादें आ रही हैं। उनके परिवार को मेरी हार्दिक संवेदनाएं।
 
सरोज खान और माधुरी दीक्षित ने संग में कई बेहतरीन गानों पर काम किया है। सरोज खान ने माधुरी दीक्षित के धक धक करने लगा, डोला रे डोला, एक दो तीन, चने के खेत में, तबाह हो गए और कई गानों को कोरियोग्राफ किया था। बॉलीवुड में माधुरी दीक्षित और सरोज खान की जोड़ी को हिट माना जाता है।
 
सरोज खान के करियर की बात करें तो उन्होंने करीब 2000 से ज्यादा गानों में कोरियोग्राफी की है। अपने काम के लिए सरोज खान को 3 बार नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा चुका है। सरोज खान ने आखिरी बार फिल्म कलंक के तबाह हो गए गाने को कोरियोग्राफ किया था, जिसमें माधुरी दीक्षित नजर आई थीं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Cannes Film Festival 2024 में Kiara Advani का डेब्यू, दिखाई अपने ग्लैमरस लुक की झलक

Cannes 2024 के रेड कार्पेट पर Aishwarya Rai ने दूसरे दिन पहना यूनिक पीकॉक स्टाइल गाउन

दीपिका पादुकोण से नरगिस फाखरी तक, इन एक्ट्रेसेस ने किया ग्रैंड बॉलीवुड डेब्यू

25 दिन बाद घर लौटे तारक मेहता के रोशन सोढ़ी, बताया कहां थे इतने दिन

दिवाज ऑफ इंदौर अवॉर्ड से सम्मानित हुईं अभिनेत्री सारिका दीक्षित

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख