dipawali

कैंसर ने ली 'महाभारत' के कर्ण की जान, 68 साल की उम्र में पंकज धीर का निधन

WD Entertainment Desk
बुधवार, 15 अक्टूबर 2025 (14:00 IST)
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म और टीवी एक्टर पंकज धीर का निधन हो गया है। उन्होंने 68 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। पंकज धीर ने बीआर चोपड़ा के सीरियल 'महाभारत' में कर्ण का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाई थी। 

बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
पंकज धीर बीते काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे। खबरों के अनुसर वह कैंसर से जंग जीत गए थे। लेकिन बीते कुछ महीनों में उनका कैंसर दोबारा लौटा। उनकी हालत काफी नाजुक थी। कैंसर की वजह से पंकज एक बड़ी सर्जरी से भी गुजरे थे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 
 
पंकज धीर की मौत की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फैंस और सेलेब्स नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। CINTAA ने भी एक्टर के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने बताया कि पंकज धीर का निधन 15 अक्टूबर को हुआ है। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पर्ले में शाम 4.30 बजे किया जाएगा। पंकज CINTAA के पूर्व जनरल सेक्रटरी रहे थे।
 
पंकज धीर ने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया था। उन्हें 1988 में आई बीआर चोपड़ा की महाभारत से फेम मिला था। शो में उन्होंने कर्ण का रोल प्ले किया था। इसके अलावा वह चंद्रकांता, बढ़ो बहू, युग, द ग्रेट मराठा और अजूनी जैसे टीवी शोज में नजर आए। 
 
पंकज ने सोल्जर, तुमको ना भूल पाएंगे, रिश्ते, अंदाज, सड़क और बादशाह जैसी फिल्मों में काम किया। पंकज अपने पीछे पत्नी अनीता धीर और बेटे निकितन धीर को छोड़ गए हैं। निकितिन धीर भी शोबिज इंडस्ट्री में सक्रिय है। निकितन कीपत्नी कृतिका सेंगर भी एक्ट्रेस हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ऑफ शोल्डर रेड ड्रेस में रकुल प्रीत सिंह ने ढाया कहर, दे दे प्यार दे 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में लगाए चार चांद

मिलान फैशन वीक से लेकर टॉलीवुड डेब्यू तक, अब मौनी रॉय ने की अपने अगले OTT वेंचर की शुरुआत

केबीसी विवाद के बीच रात 2 बजे अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी, फैंस हुए शॉक्ड

कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा को माता सीता के रूप में देख भड़के यूजर्स, बोले- घोर कलयुग की शुरुआत...

अनारकली सूट में बेबी बंप छुपाती नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा, लगने लगे प्रेग्नेंसी के कयास

सभी देखें

जरूर पढ़ें

44 साल की शमा सिकंदर का बोल्ड बिकिनी लुक, सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा ‍किया हाई

येलो आउटफिट में सुहाना खान का किलर अंदाज, भाई की डेब्यू सीरीज के प्रीमियर में लूटी लाइमलाइट

तमन्ना भाटिया की जवानी का राज: योग, डाइट और पॉजिटिविटी से कैसे बनाती हैं खुद को ग्लैमरस

उर्वशी रौतेला की जवानी और परफेक्ट बॉडी का राज: जानें क्या है उनका डाइट और वर्कआउट प्लान,

हॉटनेस के मामले में मां श्वेता तिवारी को टक्कर दे रहीं 24 साल की पलक तिवारी, देखिए तस्वीरें

अगला लेख