सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस : महेश भट्ट और करण जौहर के मैनेजर से होगी पूछताछ

Webdunia
रविवार, 26 जुलाई 2020 (15:32 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में मुंबई पुलिस अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं। आदित्य चोपड़ा और संजय लीला भंसाली से पूछताछ के बाद अब मुंबई पुलिस ने मशहूर निर्देशक महेश भट्ट और करण जौहर के मैनेजर को पूछताछ के लिए तलब किया है। 

 
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इस खबर को कन्फर्म किया है। इस पूछताछ में सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के संभावित कारणों को लेकर पूछताछ की जाएगी। महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने बताया कि महेश भट्ट के अलावा करण जौहर के मैनेजर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है और अगर जरूरत पड़ी तो करण जौहर से भी पूछताछ की जाएगी।
 
उन्होंने यह भी कहा कि इस पूछताछ के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि क्या वास्तव में बॉलीवुड के कुछ लोगों ने सुशांत के खिलाफ गुटबंदी की थी। इससे पहले पुलिस ने मशहूर फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद से भी सुशांत की आत्महत्या के बारे में पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए थे। 
 
बता दें कि एक्ट्रेस कंगना रनौट ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान आरोप लगाया था कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म है। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में महेश भट्ट और कई दिग्गजों से भी पूछताछ की जानी चाहिए। उन्होंने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत बॉलिवुड के कुछ बड़े लोगों की गुटबंदी के शिकार हुए थे जिसके कारण वह डिप्रेशन में आ गए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

द दिल्ली फाइल्स का नाम बदलकर क्यों रखा गया द बंगाल फाइल्स, मिथुन चक्रवर्ती ने खोला राज

कांतारा: चैप्टर 1 का काउंटडाउन हुआ शुरू, मेकर्स ने शेयर की फिल्म की दमदार झलक

जानिए क्यों सरगुन मेहता हैं पंजाबी फिल्मों की असली क्वीन, टीवी से रखा था एक्टिंग की दुनिया में कदम

पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अक्षय कुमार ने बढ़ाया हाथ, दान किए 5 करोड़ रुपए

Bigg Boss 19 के घर का माहौल हुआ रोमांटिक, आवेज दरबार ने घुटनों पर बैठकर नगमा मिराजकर को किया प्रपोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख