Dharma Sangrah

मस्ती 4 को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस स्टार्स की भी हुई फिल्म में एंट्री, जानिए कब होगी रिलीज

WD Entertainment Desk
सोमवार, 15 सितम्बर 2025 (12:33 IST)
निर्देशक इंद्र कुमार की कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'मस्ती' की सभी फिल्मों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। एक बार फिर रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की तिकड़ी 'मस्ती 4' के साथ पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। फिल्म के चौथे पार्ट पर काम जारी है।
 
वहीं अब 'मस्ती 4' को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी के अलावा कुछ और बड़े स्टार इस फिल्म से जुड़ गए हैं। फिल्म में अरशद वारसी, तुषार कपूर और नरगिस फखरी की भी एंट्री हो गई है। इसके अलावा जेनेलिया डिसूजा, शाद रंधावा, एलनाज़ नौरोजी और रूही सिंह की भी अहम भूमिका होगी। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Milap Zaveri (@milapzaveri)

रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की रिलीज से जुड़ी तारीख पर भी मेकर्स ने प्लान तैयार कर लिया है। फिल्म की शूटिंग 40 दिनों तक यूके में हुई और अब पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि 'मस्ती 4' को इसी साल 21 नवंबर को रिलीज करने का प्लान बनाया जा रहा है। 
 
खबरों के अनुसार फिल्म के पिछले तीन पार्ट्स की तरह 'मस्ती 4' की कहानी भी एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर पर आधारित होगी। फिल्म में सिर्फ पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर नहीं होगा, बल्कि पत्नी के भी किसी और के साथ संबंध दिखाए जाएंगे। फिल्म की एडिटिंग पूरी हो चुकी है और पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। 
 
'मस्ती 4' को मिलाप जावेरी डायरेक्ट कर रहे हैं। ए. झुनझुनवाला, एकता कपूर और इंद्र कुमार फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। 'मस्ती' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी। इसका दूसरा पार्ट 'ग्रैंड मस्ती' 2013 में आया। वहीं फिल्म का तीसरा पार्ट 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' 2016 में रिलीज हुई थी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

आर्यन खान की 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को शशि थरूर ने बताया मास्टरपीस, बोले- बिलकुल जीनियस और हिलेरियस

जब 18 साल की उम्र में प्रियंका चोपड़ा बनी थीं मिस वर्ल्‍ड, मां ने गले लगाकर पूछ लिया था ये अजीब सा सवाल

हंसी के साथ डर का तड़का लगाने आए आशीष चंचलानी, एकाकी का ट्रेलर हुआ रिलीज

'जामताड़ा 2' एक्टर सचिन चंदवाडे का निधन, 25 साल की उम्र में की आत्महत्या

'मिर्जापुर: द फिल्म' में हुई जन्नत गर्ल सोनल चौहान की एंट्री, एक्ट्रेस ने खुद किया ऐलान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख