Biodata Maker

टॉम क्रूज़ की 'मिशन इम्पॉसिबल' डूब रही है, 800 मिलियन डॉलर भी नहीं कमा पाई नई फिल्म

WD Entertainment Desk
बुधवार, 18 जून 2025 (16:10 IST)
टॉम क्रूज़ की चर्चित एक्शन फ्रेंचाइज़ी ‘Mission: Impossible’ अब संकट के दौर से गुजर रही है। इसकी नई फिल्म ‘Mission Impossible: The Final Reckoning (MI 8)’ बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट तक भी नहीं पहुंच पा रही है।
 
यह फिल्म अभी भी थियेटर्स में चल रही है, लेकिन अब तक इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन सिर्फ $508 मिलियन तक ही पहुंच पाया है। जबकि इसका ब्रेकईवन पॉइंट $800 मिलियन बताया जा रहा है। ऐसे में यह लगभग तय है कि फिल्म घाटे में जाएगी और मिशन अधूरा ही रह जाएगा। भारत में इस फिल्म ने सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। 
 
पहले भी डूब चुकी है पिछली फिल्म
गौरतलब है कि 2023 में रिलीज़ हुई MI 7 यानी ‘Mission: Impossible – Dead Reckoning Part One’ का हाल भी इससे कुछ बेहतर नहीं था। उस फिल्म की लागत निकालने के लिए $600 मिलियन की ज़रूरत थी, लेकिन वह सिर्फ $571 मिलियन ही कमा सकी थी।
 
अब लगातार दूसरी बार Mission Impossible सीरीज़ की फिल्में कमाई के मामले में फिसड्डी साबित हो रही हैं, जो कि एक समय में बॉक्स ऑफिस की गारंटी मानी जाती थीं।
 
आखिर इतनी भारी भरकम लागत क्यों?
‘The Final Reckoning’ का बजट करीब $400 मिलियन बताया गया है, जो सामान्य एक्शन फिल्मों की तुलना में काफी अधिक है। जानकारों के अनुसार, कोविड महामारी के दौरान हुई देरी, बढ़े हुए प्रमोशन खर्च, और मार्केट में आई नई प्रतिस्पर्धा की वजह से लागत बेकाबू हो गई।
 
अब यही सवाल हर कोई पूछ रहा है, क्या इतनी भारी लागत वाजिब थी? शायद नहीं।
 
टॉम क्रूज़ का स्टारडम भी नहीं दिला पाया सफलता
भले ही टॉम क्रूज़ आज भी हॉलीवुड के सबसे बैंकेबल स्टार्स में से एक माने जाते हैं, लेकिन 'Mission Impossible' सीरीज़ कभी भी बॉक्स ऑफिस पर 'James Bond' जैसी वर्ल्डवाइड सफलता नहीं दोहरा पाई।
 
कई आलोचकों का मानना है कि MI फ्रेंचाइज़ी को लेकर जितनी उम्मीदें होती हैं, उतनी कमाई ये फिल्में नहीं कर पातीं। और अब जब इसकी आखिरी दो फिल्में भी फेल होती दिख रही हैं, तो माना जा रहा है कि ये सीरीज़ बिना कोई $1 बिलियन ब्लॉकबस्टर दिए ही समाप्त हो जाएगी।
 
क्या 'मिशन इम्पॉसिबल' अब वाकई खत्म?
हालांकि फिल्म की टीम ने आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है, लेकिन फ्रेंचाइज़ी का भविष्य अब गंभीर संकट में नजर आ रहा है। लगातार दो आर्थिक असफलताओं के बाद टॉम क्रूज़ की ये सीरीज़ अब “मिशन कंप्लीट” नहीं बल्कि “मिशन फेल्ड” के रूप में याद की जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

NICU में 100 दिन, हर सांस पर डर, प्रियंका चोपड़ा के पति निक ने सुनाया मालती के जन्म का खौफनाक किस्सा

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने की 'वध 2' को बड़े पर्दे पर देखने की अपील, एडवांस बुकिंग हुई शुरू

Vvan के BTS फोटो में सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया की जबरदस्त केमिस्ट्री ने जीता दिल

'दो दीवाने सहर में' के ट्रेलर में दिखी संदीपा धर की दमदार झलक, एक्ट्रेस बोलीं- एक खूबसूरत प्रेम कहानी से कहीं ज्यादा

ओवरनाइट ऑडिशन से ओवरनाइट स्टारडम तक, कैसे बदली पुलकित सम्राट की जिंदगी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख