Hanuman Chalisa

इस किताब पर आधारित है महेंद्र सिंह धोनी की डेब्यू वेब सीरीज, जानें डिटेल

Webdunia
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020 (14:19 IST)
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले दिनों ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। अब वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने की तैयारी में जुट गए हैं। धोनी ने पिछले साल डॉक्यूमेंट्री ‘Roar Of The Lion’ के साथ ‘धोनी एंटरटेनमेंट’ नाम की प्रोडक्शन कंपनी बनाई थी। अब धोनी एक वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं। आइए जानते हैं धोनी की डेब्यू वेब सीरीज के बारे में...

रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी की डेब्यू वेब सीरीज अक्षत गुप्ता की किताब ‘द हिडन हिन्दू’ पर आधारित है। ये वेब सीरीज टाइम ट्रैवल करने वाले किरदारों को दिखाएगी। खबरों की मानें तो धोनी की वेब सीरीज भारत में बनी अब तक की सबसे महंगी वेब सीरीज होगी।



रिपोर्ट के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी को यह किताब बहुत पसंद आई और अब किताब के डिजिटल अडैप्टेशन के लिए स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। शो की कहानी मुख्य रूप से सतयुग में जन्मे एक अघोरी के किरदार पर केंद्रित है, जो समय में खुद को छुपा लेता है।

हाल ही में साक्षी धोनी ने अपनी पहली वेब सीरीज के बारे में बताया कि उनकी सीरीज एक माइथोलॉजिकल साइंस फिक्शन किताब पर आधारित है। ये एक अघोरी की कहानी होगी जो एक द्वीप पर हाई-टेक सुविधाओं के बीच फंस गया है।  ये अघोरी जिन राज से पर्दा उठाएगा उसके बाद कई प्राचीन मिथक और मौजूदा मान्यताएं बदल सकते हैं।

साक्षी ने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि हम ब्रह्मांड के सभी पहलुओं को इसमें शामिल करें और हर किरदार और उसकी कहानी को बेहतर तरीके से पर्दे पर ला सकें। फिल्म की तुलना में हमें वेब सीरीज इस उद्देश्य के लिए सही प्लेटफॉर्म लगा। जल्द ही इस सीरीज की कास्ट को फाइनल किया जाएगा।
 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी के इस बैनर तले पांच अन्य प्रोजेक्ट्स का भी निर्माण किया जा रहा है। साक्षी का दावा है कि इसके जरिए वह नए टैलेंट को बढावा देंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

काश कोई होता सुनने वाला, संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने खोले बचपन के दर्दनाक राज

ऐश्वर्या राय बच्चन ने भरी Cannes 2026 के लिए उड़ान, बेटी आराध्या संग एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

क्या कंगना रनौट ने रचाई गुपचुप शादी? एक्ट्रेस के गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां देख फैंस हुए शॉक्ड

रिश्तों की गर्माहट और बदलते दौर की कहानी लेकर आ रही है फिल्म 'बैलेंस', दिखेगा रोहिताश्व गौड़ का नया अवतार

नेटफ्लिक्स पर छाई 'कर्तव्य', सैफ अली खान की फिल्म बनी ग्लोबल सेंसेशन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख