इंदौर में लता मंगेशकर के नाम से स्थापित होगी संगीत अकादमी, दिया जाएगा लता मंगेशकर पुरस्कार

Webdunia
सोमवार, 7 फ़रवरी 2022 (12:02 IST)
स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। भारत रत्न लता जी के निधन से देश में शोक की लहर है। लता मंगेशकर का जन्म 28 सिंतबर 1929 को मध्यप्रदेश में इंदौर शहर में हुआ था।

 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लता मंगेशकर की स्मृति में उनके नाम से इंदौर में संगीत अकादमी स्थापित करने की घोषणा की है। शिवराज सिंह चौहान ने एक कार्यक्रम के दौरान इस बात की घोषणा की।
 
सीएम शिवराज ने कहा, इंदौर में स्वर्गीय लता मंगेशकर के नाम पर संगीत अकादमी स्थापित की जाएगी। एक संग्रहालय भी बनाया जाएगा, जिसमें लता जी ने जब भी, जो भी गाया है, वह उपलब्ध रहेगा। इंदौर में ही उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी और उनके जन्मदिन पर हर वर्ष लता मंगेशकर पुरस्कार दिया जाएगा।
 
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी याद में संगीत प्रेमियों के साथ वट वृक्ष लगाया। सीएम चौहान ने कहा कि लता जी के जाने से उनके मन में ऐसी रिक्तता आई है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती।
 
सीएम चौहान ने कहा कि लता जी केवल संगीत जगत की ही रोशनी नहीं थी, वह देशभक्ति का एक ऐसा हस्ताक्षर थीं, जिससे पूरा देश यहां तक कि बड़े-बड़े राजनेता भी प्रेरणा लेते थे। उनके जन्मदिन पर अब हर साल लता मंगेशकर पुरस्कार दिया जाएगा। दीदी हम तुम्हें न भुला पाएंगे, उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि। 
 
उन्होंने कहा कि अपने गीत-संगीत के माध्यम से लता जी हमारे बीच बनी रहेंगी। आज उनकी स्मृति में संगीत के ख्यातिनाम साथियों के साथ वट वृक्ष लगाया है। इंदौर में उनका जन्म हुआ था। इसलिए हम यह निर्णय ले रहे हैं कि इंदौर में उनके नाम पर संगीत अकादमी स्थापित की जाएगी, जहां बच्चे सुरों की साधना करेंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए शाहरुख खान, मीर फाउंडेशन के जरिए 1,500 परिवारों तक पहुंचा रहे रिलीफ किट्स

अनुपमा : पहली बार मां के खिलाफ उतरेंगी अद्रिजा रॉय, डांस मुकाबले को लेकर जताई भावनाएं

दुलकर सलमान की फिल्म DQ41 में हुई पूजा हेगड़े की एंट्री, मेकर्स ने किया आधिकारिक ऐलान

आमिर खान-उर्मिला मातोंडकर की रंगीला तीन दशक के बाद फिर से सिनेमाघरों में देगी दस्तक

ऐश्वर्या राय बच्चन की अनुमति के बिना इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे उनकी तस्वीरें और वीडियो

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख