chhat puja

साइना नेहवाल की बायोपिक के लिए कड़ी मेहनत कर रहीं परिणीति चोपड़ा, इस दिन से शुरू करेंगी फिल्म की शूटिंग

Webdunia
मंगलवार, 8 अक्टूबर 2019 (07:30 IST)
एक्‍ट्रेस परिणीति चोपड़ा आने वाली थ्रिलर फिल्‍म की शूटिंग में पूरी कर चुकी हैं। अब वह अमोल गुप्‍ते की फिल्‍म की तैयारियों में जुट गई हैं। यह फिल्‍म बैडमिंटन प्‍लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक है।


परिणीति चोपड़ा पिछले 6 महीने से साइना नेहवाल बनने की तैयारियां कर रही हैं। वह साइना के कोच ईशान नकवी को अपने साथ लंदन भी ले गई थीं। परिणीति फिल्‍म की शूटिंग मुंबई में 11 अक्‍टूबर से शुरू करेंगी। 
 
परिणीति ठाणे स्थित उसी कोर्ट में सीख रही हैं जहां साइना प्रैक्‍टिस करती थीं। वह रोज दो घंटे बैडमिंटन खेलती हैं ताकि पर्दे पर उनका लुक वास्तविक लगे।
 
ALSO READ: गुल पनाग ने पहना 20 साल पुराना स्विमसूट, फैंस बोले- उम्र जरा सी भी नहीं बढ़ी
 
परिणीति चोपड़ा ने बताया, 'मैंने इस रोल के लिए अपनी पूरी एनर्जी लगा दी है। इसमें मैं कुछ ऐसा कर रही हूं जो पिछली 10-12 फिल्‍मों में नहीं किया। इस प्रक्रिया में मुझे पता चला गया है कि मैं किस तरह की इंसान हूं। फिल्‍म को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि यह एक लाइफ चेंजिंग एक्‍स्‍पीरियंस होगा।'
 
परिणीति चोपड़ा का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बैडमिंटन की प्रैक्टिस करती नज़र आ रही हैं। इस फोटो को साइना नेहवाल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें परिणीति ने हाथ में शटलकॉक पकड़ा है। इस लुक में वो काफी इंप्रेसिव लग रही हैं।
 
इस बायोपिक को अमोल गुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं, जो अगले साल रिलीज होगी। साइना नेहवाल की बायोपिक के अलावा परिणीति 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में भी नज़र आएंगी। इसके अलावा 'संदीप और पिंकी फरार' भी जल्द ही रिलीज होगी, जिसमें अर्जुन कपूर लीड एक्टर हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

आर्यन खान की 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को शशि थरूर ने बताया मास्टरपीस, बोले- बिलकुल जीनियस और हिलेरियस

जब 18 साल की उम्र में प्रियंका चोपड़ा बनी थीं मिस वर्ल्‍ड, मां ने गले लगाकर पूछ लिया था ये अजीब सा सवाल

हंसी के साथ डर का तड़का लगाने आए आशीष चंचलानी, एकाकी का ट्रेलर हुआ रिलीज

'जामताड़ा 2' एक्टर सचिन चंदवाडे का निधन, 25 साल की उम्र में की आत्महत्या

'मिर्जापुर: द फिल्म' में हुई जन्नत गर्ल सोनल चौहान की एंट्री, एक्ट्रेस ने खुद किया ऐलान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख