Hanuman Chalisa

लॉकडाउन के दौरान डिप्रेशन का शिकार हो गए थे 'कसौटी जिंदगी की' एक्टर पार्थ समथान

Webdunia
शुक्रवार, 3 जुलाई 2020 (15:40 IST)
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद अब हर कोई डिप्रेशन के बारे में खुलकर बात कर रहा है। टीवी शो कसौटी जिंदगी की' एक्टर पार्थ समथान ने भी अपने डिप्रेशन के बारे में बताया है। पार्थ को लॉकडाउन के दौरान डिप्रेशन जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा है।

 
पार्थ समथान ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इस बात का खुलासा करते हुए लिखा, हां, लॉकडाउन के दौरान डिप्रेशन और दुख के क्षणों का सामना करना पड़ा, लेकिन यही वो पल है जो हमें और मजबूत बनाते हैं और आगे बढ़ने में मदद करते हैं, ताकि एक दिन जब यह महामारी खत्म हो जाए तो हम फिर से इस दुनिया का सामना करने के लिए तैयार हों।
 
बता दें कि कुछ दिनों पहले पार्थ तब चर्चा में आए थे जब प्रोड्यूसर विकास गुप्ता ने उनपर आरोप लगाया था कि वह मानसिक रूप से उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो  पार्थ समथान, एकता कपूर की सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 में अनुराग बासु के किरदार में नजर आ रहे हैं। शो में प्रेरणा का किरदार एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस निभा रही हैं। शो की शूटिंग शुरू हो गई है। जल्द ही शो टेलीकास्ट होगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा से करोड़ों की ठगी, प्रॉपर्टी निवेश के नाम पर लिए 17 करोड़ रुपए

संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' का दिल्ली में ग्रैंड प्रीमियर, CM रेखा गुप्ता ने की तारीफ

गुजराती सिनेमा ने रचा नया इतिहास, कान फिल्म फेस्टिवल में गूंजा 'लालो' का नाम

पति पत्नी और वो दो रिव्यू: जल्दबाजी और ओवर एक्टिंग में खोया हास्य

रजनीकांत की 'जेलर 2' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से क्रू मेंबर की मौत

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख