फैजल सिद्दीकी की वीडियो पर भड़कीं पूजा भट्ट और सोना महापात्रा, सिंगर ने सलमान खान पर भी साधा निशाना

Webdunia
मंगलवार, 19 मई 2020 (16:15 IST)
टिकटॉक स्टार फैजल सिद्दीकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का आरोप है कि फैजल का यह वीडियो एसिड अटैक को प्रमोट कर रहा है। ये मामला इतना बढ़ गया कि इसे महिला आयोग तक लेकर जाना पड़ा और अब इसका विरोध बॉलीवुड सितारों ने भी किया है। एक्ट्रेस-डायरेक्टर पूजा भट्ट और सिंगर सोना महापात्रा ने इस मामले पर ट्वीट कर अपनी नाराजगी जताई है।

पूजा भट्ट ने लिखा, “लोगों को क्या हो गया है? ये बेहद विकृत है। टिकटॉक आप इस तरह के कंटेंट को कैसे अनुमति दे सकते हैं। और जो महिला इस वीडियो में है, क्या आपको एहसास भी है कि इस तरह के वीडियो का हिस्सा बनकर आप कितना बड़ा नुकसान कर रहे हो?”

वहीं, सिंगर सोना महापात्रा ने ट्वीट करते लिखा, “महिलाओं का अपमान करना हमारी संस्कृति में आम बात है। हम सलमान खान की कहानी के साथ बड़े हुए जहां वो अपनी गर्लफ्रेंड के सिर पर बोतल तोड़ देते हैं, फिर भी वो आज देश के बड़े स्टार हैं। इसे रोकने की जरुरत है।”

हालांकि, फैजल ने अब अपनी वीडियो पर सफाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कहा कि सोशल मीडिया पर मेरा पूरा वीडियो पोस्ट नहीं किया गया है। मैं अपने वीडियो का पहला पार्ट पोस्ट कर रहा हूं। जिसमें मैं पानी पीते हुए नजर आ रहा हूं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख