'जय भीम' के विवादित सीन पर प्रकाश राज बोले- कट्टरपंथियों पर रिएक्ट करने का कोई मतलब नहीं...

Webdunia
रविवार, 7 नवंबर 2021 (16:04 IST)
साउथ एक्टर सूर्या की हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म 'जय भीम' विवादों में घिर गई है। इस विवाद की वजह फिल्म का एक सीन है। दरअसल, फिल्म में प्रकाश राज द्वारा हिन्दी बोलने पर एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया है।

 
कई लोग का कहना है कि इस दृश्य को जानबूझकर विवाद पैदा करने के लिए डाला गया है। यह सीन हिन्दीभाषी लोगों के खिलाफ है। विवाद को बढ़ते देख आखिरकार प्रकाश राज ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
 
खबरों के अनुसार इस सीन के बारे में बात करते हुए प्रकाश राज ने कहा, जय भीम फिल्म देखने के बाद, लोगों को आदिवासियों की पीड़ा नही दिखी, उन्हें अन्याय के बारे में नहीं दिखा और न ही उन्हें इनकी समस्या महसूस हुई लेकिन उन्होंने देखा तो सिर्फ फिल्म में एक थप्पड़।
 
प्रकाश राज ने कहा, उन्हें बस इतना ही समझ मे आया। यह उनके एजेंडे जो उजागर करता है। उदाहरण के लिए हिन्दी पर दक्षिण भारतीयों का गुस्सा उन पर थोपा जा रहा है। एक पुलिस अधिकारी जो किसी मामले की जांच कर रहा है वो कैसे रिएक्ट करेगा जब वह जानता है कि स्थानीय भाषा जानने वाला व्यक्ति हिन्दी बोलना चुनता है ताकि हिन्दी में बोल कर पूछताछ में चकमा दे सके। इसका डॉक्यूमेंटेशन किया जाना है, है ना? 
 
उन्होंने कहा, फिल्म 1990 के समय मे सेट की गई है। अगर उस कैरेक्टर पर हिन्दी थोपी जाती, तो वह इस तरह से रिएक्ट करता इसलिए भी कि मेरा भी यही सोचना है और मैं उस सोच पर कायम हूं। ऐसे विवादों पर रिएक्ट करने का कोई मतलब नहीं है। 
 
प्रकाश राज ने कहा, कुछ लोगों को थप्पड़ वाले सीन ने परेशान कर दिया है क्योंकि स्क्रीन पर प्रकाश राज था। ऐसे लोग अब से ज्यादा नग्न दिखाई देते हैं, क्योंकि उनकी सोच सामने आ गई है। अगर आदिवासी लोगों का दर्द उन्हें झकझोर नही पाया तो ऐसे कट्टरपंथियों पर रिएक्ट करने का कोई मतलब नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Bigg Boss 19 की कंटेस्टेंट लिस्ट आई सामने, जानिए इस बार कौन-कौन सेलेब्स आएंगे नजर!

डेब्यू सीरीज मंडला मर्डस की सक्सेस पर वाणी कपूर बोलीं- दुनियाभर से मिला प्यार ही सबसे बड़ा इनाम है

शॉर्ट ड्रेस पहन पूल में उतरीं दिशा पाटनी, सिजलिंग अदाओं से इंटरनेट पर लगाई आग

धनश्री ने चहल से तलाक के बाद किए चौंकाने वाले खुलासे, 'अरे भाई, व्हाट्सऐप कर देता'

डिंपल यादव को स्वरा भास्कर ने बताया अपना क्रश, बोलीं- हम सभी बाइसेक्सुअल होते हैं...

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख