महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार सोबती को क्या गरीबी ने मारा?

Webdunia
मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022 (18:05 IST)
प्रवीण कुमार सोबती जिनका 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे बीमारी के साथ-साथ आर्थिक तंगी से भी गुजर रहे थे। वे दिसम्बर से ही बीमार चल रहे थे। प्रवीण कुमार को भीम के रोल के लिए याद किया जाता है जो उन्होंने बीआर चोपड़ा के टीवी धारावाहिक 'महाभारत' में निभाई थी। कहा जा रहा था कि आर्थिक तंगी ने प्रवीण कुमार को तोड़ दिया था और इस वजह से वे परेशान थे। 
 
पंजाब सरकार ने जितने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने  वाले एथलीट थे उन्हें पेंशन दी थी। लेकिन प्रवीण को पेंशन नहीं मिली थी। इसकी शिकायत उन्होंने पंजाब सरकार से कई बार की और पंजाब में जितनी भी सरकारें आईं किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इस प्रकरण के कारण वे खासे चर्चित रहे थे। 
 
गौरतलब है कि प्रवीण कुमार एक उम्दा खिलाड़ी भर रहे जिसके बारे में लोग बहुत कम जानते हैं। वे डिस्कस थ्रो एथलीट थे। उन्होंने एशियाई खेलो में 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीता  था। इसके अलावा 1968 और 1972 में ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया। उन्हें अर्जुन अवॉर्ड मिला और बीएसएफ में नौकरी भी मिली। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रूख किया और महाभारत जैसे ब्लॉकबस्टर धारावाहिक के अलावा अन्य फिल्मों में भी काम किया।
 
प्रवीण कुमार ने 1981 में 'रक्षा' फिल्म से अपना सफर शुरू किया था। इसके बाद वे अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार के साथ भी नजर आए। चाचा चौधरी सीरियल में साबू का किरदार भी उन्हें अपने तगड़े शरीर और ऊंचाई की वजह से मिला।बीआर चोपड़ा को भीम के रोल के लिए ऐसा कलाकार चाहिए था जो डील-डौल से भीम के रोल के साथ न्याय कर सके। प्रवीण कुमार ऊंचे-तगड़े थे और इसलिए भीम के रोल के लिए चुन लिए गए। हालांकि उनका अभिनय औसत दर्जे का था लेकिन भीम के रोल लिए डील-डौल वाली शर्त पर खरे उतरे। इसके बाद प्रवीण बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आए। ज्यादातर में उन्होंने खलनायकी दिखाई, लेकिन भीम के रोल में आज भी दर्शकों को वे याद है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में पलक तिवारी का सुपर सिजलिंग लुक, फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

फोर मोर शॉट्स प्लीज 4 से लेकर फर्जी सीजन 2 तक, फैंस कर रहे इन 5 वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार

एक्शन-कॉमेडी फिल्म में दिखेगा सान्या मल्होत्रा का बोल्ड झन्नाटेदार अवतार, अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने कही यह बात

शुरू होने जा रहा इंडियाज गॉट टैलेंट का ऑडिशन, जानिए कब और कहां दे सकेंगे ऑडिशन

वॉर 2 की रिलीज का काउंटडाउन शुरू, मेकर्स ने नए पोस्टर में दिखाई रितिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर की झलक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख