जब नाक की सर्जरी की वजह से बिगड़ गया था प्रियंका चोपड़ा का चेहरा

WD Entertainment Desk
मंगलवार, 18 जुलाई 2023 (11:00 IST)
Priyanka Chopra Birthday: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। बीते दिनों प्रियंका अपनी बुक 'अनफिनिश्ड' को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। इस किताब में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं।
 
इसी किताब में प्रियंका ने अपनी नाक की सर्जरी के बारे में भी खुलासा किया हैं। यह सर्जरी को प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में करवाई थी, इस सर्जरी ने उनका पूरा लुक ही बदल कर रख दिया था। प्रियंका ने बताया कि इस कारण से उन्होंने कई फिल्में खो दी थीं और लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था।

प्रियंका ने बताया था कि उन्हें बहुत भयानक सिर सिर्द होता था और सांस लेने में भी परेशानी थी। अस्थमा की मरीज होने की वजह से वो इसे नजरअंदाज नहीं कर सकती थीं। प्रियंका ने डॉक्टर से बात की तो उन्हें बताया गया कि उनकी नेजल कैविटी से polyp को हटाना होगा, जिसके लिए सर्जरी करनी पड़ेगी।
 
प्रियंका ने कहा, polyp हटाने के दौरान डॉक्टर ने गलती से नाक के ब्रिज को ही शेव कर दिया और इसकी वजह से मेरी नाक का ब्रिज टूट गया। जब नाम से बैंडेज हटाने और नाक की हालत दिखाने की बात आई तो मैं और मेरी मां डरे हुए थे। मेरी असली नाक चली गई थी। मैं पहले की तरह नहीं थी। मैं पूरी तरह निराश और टूट गई थी। जब भी मैं शीशे में देखती तो एक अजनबी चेहरा मेरी तरफ देखता नजर आता था।

प्रियंका ने बताया कि उन्होंने इस हादसे की वजह से अजय देवगन और दिलीप कुमार स्टारर फिल्म 'असर' से रिप्लेस कर दिया गया था। उन्हें कई आर्टिकल्स में 'प्लास्टिक चोपड़ा' भी कहा गया था। जिसकी वजह से उनके करियर पर बुरा असर पड़ा। प्रियंका ने बताया कि इसके बाद कई और सर्जरीज के बाद जाकर उनकी नाक वापस ठीक हो सकी।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Cannes Film Festival 2024 में रिलीज हुआ भोजपुरी फिल्म संयोग का ट्रेलर

जैकी श्रॉफ की अनुमति के बिना उनका नाम और आवाज का इस्तेमाल करना पड़ेगा भारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां का निधन, शोक व्यक्त करने पहुंचे कई सेलेब्स

साउथ एक्टर चंद्रकांत ने की आत्महत्या, पवित्रा जयराम के निधन के बाद से थे सदमे में

अर्जुन रामपाल की हुई हाउसफुल 5 में एंट्री! पहली फिल्म में निभाया था मेजर का किरदार

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख