Festival Posters

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के संगीत सम्राट चरणजीत आहूजा का निधन, कैंसर से हारे जिंदगी की जंग

WD Entertainment Desk
सोमवार, 22 सितम्बर 2025 (10:52 IST)
म्यूजिक इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। जुबीन गर्ग के बाद पंजाबी म्यूजिक जगत के सम्राट कहे जाने वाले फेमस संगीतकार चरणजीत आहूजा का निधन हो गया है। उन्होंने 21 सितंबर को 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। खबरों के अनुसार वह कई सालों से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। 
 
चरणजीत आहूजा का चंडीगढ़ के पीजीआई में इलाज चल रहा था, लेकिन आखिरी में वो जिंदगी की जंग हार गए। चरणजीत के निधन से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री मे शोक का माहौल हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी संगीतकार के निधन पर शोक जाहिर किया है। 
 
भगवंत मान ने पोस्ट किया, संगीत सम्राट उस्ताद चरणजीत आहूजा साहब का चला जाना म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान है। उनके बनाए हुए म्यूजिक हमेशा पंजाबियों के दिलों पर राज करती रहेगी। उनके परिवार और चाहने वालों के साथ संवेदना है। भगवान उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।
 
फेमस सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ ने चरणजीत की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, म्यूजिक की ग्रोथ के लिए जितना काम चरणजीत आहूजा ने किया, शायद ही किसी ने किया हो। उनका बनाया हुआ म्यूजिक हमारे साथ हैं और हमेशा रहेगा। सच्चा लीजेंड।'

बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
चरणजीत आहूजा को पंजाब संगीत की दुनिया में सम्राट माना जाता था। उन्होंने पंजाबी के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी साउंडट्रैक दिया। चरणजीत आहूजा ने अपने शानदार करियर में कई प्रमुख कलाकारों के साथ काम किया है।  और कई रीजनल और बॉलीवुड मूवीज के साउंडट्रैक में योगदान दिया है।
 
मालूम हो कि असम के सिंगर जुबिन गर्ग की सिंगापुर में तैराकी के दौरान डूबने से मौत हो गई। उनके निधन से फैंस सदमे में हैं। 23 सितंबर को उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

‘सैयारा’ असल में इंडस्ट्री की जीत है

क्या अगली फिल्म में नेत्रहीन व्यक्ति का किरदार निभाने जा रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी? पोस्ट में दिया इशारा

रितिक रोशन करने जा रहे OTT डेब्यू, प्राइम वीडियो की थ्रिलर सीरीज 'स्टॉर्म' को करेंगे प्रोड्यूस

कांतारा: चैप्टर 1 ने पहले ही हफ्ते में पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा, वर्ल्डवाइड किया इतना कलेक्शन

बॉबी देओल ने इस सुपरस्टार को दिया अपने कमबैक श्रेय, बोले- उन्होंने मुझ पर भरोसा किया...

सभी देखें

जरूर पढ़ें

44 साल की शमा सिकंदर का बोल्ड बिकिनी लुक, सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा ‍किया हाई

येलो आउटफिट में सुहाना खान का किलर अंदाज, भाई की डेब्यू सीरीज के प्रीमियर में लूटी लाइमलाइट

तमन्ना भाटिया की जवानी का राज: योग, डाइट और पॉजिटिविटी से कैसे बनाती हैं खुद को ग्लैमरस

उर्वशी रौतेला की जवानी और परफेक्ट बॉडी का राज: जानें क्या है उनका डाइट और वर्कआउट प्लान,

हॉटनेस के मामले में मां श्वेता तिवारी को टक्कर दे रहीं 24 साल की पलक तिवारी, देखिए तस्वीरें

अगला लेख