Biodata Maker

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा जिंदगी और मौत से लड़ रहे जंग, एक्सीडेंट के बाद आया हार्ट अटैक

WD Entertainment Desk
रविवार, 28 सितम्बर 2025 (16:31 IST)
मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद राजवीर को हार्टअटैक भी आया। सिंगर को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
राजवीर जवंदा मोटरसाइकिल से शिमला जा रहे थे। हिमाचल प्रदेश के बद्दी इलाके में उन्होंने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया। एक्सीडेंट के बाद राजवीर को तुरंत ही सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी रीढ़ की हड्डी में गहरी चोट बताई और कहा कि कार्डियक अरेस्ट भी हुआ है। 
 
 
इसके बाद सिंगर को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि सिंगर राजवीर जवंदा के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
फोर्टिस अस्पताल की तरफ से जारी बयान में कहा गया, पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा को 27 सितंबर को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में रेफर किया गया था और दोपहर 1:45 बजे उन्हें बेहद गंभीर हालत में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। सुबह-सुबह एक रोड एक्सीडेंट में उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं और मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में रेफर होने से पहले उन्हें सिविल अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट भी हुआ था।
 
बयान में लिखा है, अस्पताल पहुंचने पर इमरजेंसी और न्यूरोसर्जरी टीमों ने तुरंत उन्हें देखा। जरूरी जांच और सारे टेस्ट किए गए। अभी उन्हें एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। वह फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं। हालत गंभीर है, पर निगरानी में हैं।
 
बता दे कि सिंगर राजवीर जवंदा ने साल 2014 में अपने संगीत करियर की शुरुआत की। उन्होंने अपने गीत 'काली जवंदे दी' से लोकप्रियता हासिल की। राजवीर ने 'मिंडो तसीलदारनी' और 'सूबेदार जोगिंदर सिंह' सहित कई फिल्मों में भी अभिनय किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रणवीर सिंह की धुरंधर: कहानी, स्टारकास्ट, बजट और हर खास बात, 3 घंटे 30 मिनट का धमाका

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने टीवी इतिहास में रचा कीर्तिमान, पूरे किए 5000 एपिसोड

मेजर शैतान सिंह भाटी की 101वीं जयंती पर फरहान अख्तर ने भावुक पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि

विपुल अमृतलाल शाह ने लॉन्च किया नया म्यूजिक लेबल, सिद्धिविनायक मंदिर में रिलीज हुआ पहला गाना ‘शुभारंभ’

दुनियाभर में छाने को तैयार भारतीय योद्धा, रिकॉर्ड कीमत पर बिके 'स्वयंभू' के ओवरसीज राइट्स

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख