दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने पर रजनीकांत ने जताई खुशी, चाहने वालों को समर्पित किया अवॉर्ड

Webdunia
गुरुवार, 1 अप्रैल 2021 (16:13 IST)
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को 51वें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान को भारतीय फिल्म जगत का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। वहीं पुरस्कार के ऐलान के बाद खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर रजनीकांत को बधाई दी। साथ ही फिल्म जगत में उनके योगदान का सराहा।

 
अब रजनीकांत ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रजनीकांत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रकाश जावड़ेकर और ज्यूरी को मेरा धन्यवाद, जो उन्होंने मेरा नाम दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के लिए चुना। मैं इस अवॉर्ड को उन लोगों को समर्पित करता हूं, जो मेरे इस सफर में साथ रहे। सभी को दिल से धन्यवाद। 
 
बता दें कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को ऐलान किया कि रजनीकांत को साल 2019 के दादा साहेब अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। रजनीकांत बीते 5 दशक से सिनेमा पर राज कर रहे हैं। इस साल ये सिलेक्शन ज्यूरी ने किया है।
 
प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- 'आज इस साल का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड महान नायक रजनीकांत को घोषित करते हुए हमें बहुत खुशी है। इस ज्यूरी में आशा भोंसले, मोहनलाल, विश्वजीत चटर्जी, शंकर महादेवन और सुभाष घई जैसे कलाकार शामिल रहे हैं।
 
बता दें कि रजनीकांत का फिल्मी सफर मुश्किलों से भरा रहा। बचपन में उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। रजनीकांत की असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ था। रजनीकांत फिल्मों में आने से पहले बस कंडक्टर की नौकरी करते थे। रजनीकांत ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में बालचंद्र की फिल्म 'अपूर्वा रागनगाल' से एंट्री ली थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख