एक्टर रणवीर सिंह और डायरेक्टर रोहित शेट्टी एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम है- ‘सर्कस’। फिल्म की कहानी विलियम शेक्सपियर के क्लासिक प्ले ‘द कॉमेडी ऑफ एरर्स’ पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी। फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल में होंगे और उनके अपोजिट पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नाडींज नजर आएंगी। वहीं, वरुण शर्मा फिल्म में सेकंड लीड में दिखेंगे।
लेकिन आप जानकर हैरान होंगे कि ‘फुकरे’ फेम वरुण शर्मा असल में इस रोल के लिए पहली पसंद नहीं थे। खबरों की मानें तो वरुण शर्मा दूसरे भी नहीं बल्कि तीसरी पसंद थे। यानि उनसे पहले ये रोल दो और एक्टर्स को ऑफर हुई थी।
‘सर्कस’ को रोहित शेट्टी के साथ-साथ टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट भी को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग लंबे स्टार कास्ट के साथ अगले माह से मुंबई में शुरू होगी। वहीं, फिल्म के कुछ हिस्सों को गोवा में भी शूट किया जाएगा। फिल्म अगले साल की सर्दियों में रिलीज होगी।