Festival Posters

राइज एंड फॉल: बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल से मिलने पहुंचीं निक्की तंबोली, धनश्री वर्मा को किया एक्सपोज

WD Entertainment Desk
सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 (11:53 IST)
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में इस शो में निक्की तंबोली अपने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल से मिलने पहुंचीं। निक्की के आते ही शो में बवाल मच गया। इसके बाद अरबाज पटेल और धनश्री वर्मा की दोस्ती में दरार आ गई। 
 
निक्की ने धनश्री को लेकर अरबाज को आगाह किया और उनसे दूर रहने को कहा। शो के प्रोमो में निक्की अरबाज से काफी नाराज दिख रही हैं। वह उन्हें धनश्री को लेकर सच बताती हैं। निक्की कहती हैं कि वो धनश्री को सपोर्ट न करे क्योंकि वो पीठ पीछे उसकी बुराई करती हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)

निक्की कहती हैं, गेम में धोखा हो रहा है। धनश्री शो में सबसे हेटेड कंटेस्टेंट हैं। गेट के बाहर सिक्योरिटी गार्ड होगा वो भी उससे नफरत करेगा। धनश्री ने कई बार बोला है कि वो अरबाज का सपोर्ट नहीं करेगी। अगर तुम उसके साथ नहीं होगे तो कोई भी उसे एक वोट तक नहीं देगा। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9)

वहीं निक्की तंबोली के इस स्टेटमेंट पर धनश्री ने जवाब दिया है। धनश्री के इंस्टा अकाउंट पर शो का एक वीडियो शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में निक्की को जवाब देते हुए लिखा गया, हेट कमेंट्स, ट्रोल्स, जो लोग मुझे गिरता हुआ देख खुश है... वो मुझे कभी नहीं तोड़ पाएंगे। क्योंकि जब तक मेरे साथ मेरी मां है, मैं हमेशा राइज करूंगी। 
 
बता दें कि 'राइज एंड फॉल' में धनश्री वर्मा की भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ खास बॉन्डिंग दिखी थी। इसके बाद उनकी और अरबाज पटेल की दोस्ती भी चर्चा में आई। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ खेलते और सपोर्ट करते देखा गया, लेकिन अब धनश्री और अरबाज की दोस्ती में दरार आ गई है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

YRF की एक्शन-रोमांस मूवी में विलेन बनेंगे ऐश्वर्या ठाकरे, अहान पांडे से होगी भिड़ंत

राजकुमार हिरानी ने अपने ऑफिस में क्यों लगाई थी चार्ली चैपलिन की मूर्ति?

40 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली हैं सोनम कपूर, पिंक कलर की ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

यूट्यूब सीरीज 'परफेक्ट फैमिली' के साथ प्रोडक्शन में कदम रख रहे पंकज त्रिपाठी

गोल्डन साड़ी में दिशा पाटनी ने गिराई हुस्न की बिजलियां, देखिए एक्ट्रेस का रॉयल ट्रेडिशनल लुक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख