Hanuman Chalisa

450 करोड़ रुपये की मूवी 'आरआरआर' की शूटिंग लगभग खत्म, डबिंग शुरू

Webdunia
मंगलवार, 29 जून 2021 (16:20 IST)
450 करोड़ रुपये के बजट से तैयार की जा रही फिल्म 'आरआरआर' की शूटिंग लगभग खत्म हो गई है। सिर्फ दो गाने फिल्माए जाने बाकी है। फिल्म की डबिंग शुरू हो गई है। 
 
प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीताराम राज पू आधारित आरआरआर को हैदराबाद के स्थानों पर शूट किया गया है, जहां दर्शकों को एक अन्य युग में ले जाने के लिए बड़े पैमाने पर सेट बनाए गए हैं। निर्देशक एसएस राजामौली और फिल्म की टीम ने फिल्म के पूरे टॉकी पोर्शन को पूरा कर लिया है और दो अन्य गाने शूट करने वाले हैं जिसके साथ शूटिंग पूरी हो जाएगी। 
 
फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन शुरू हो गया है और फिल्म के प्रमुख सितारे एनटीआर और राम चरण ने तेलुगु और तमिल दोनों में डबिंग पूरी कर ली है व जल्द ही अन्य भाषाओं की ओर रुख करेंगे। 
 
आलिया भट्ट, अजय देवगन और ओलिविया मॉरिस सहित अन्य कलाकारों द्वारा अभिनीत, फिल्म के सेट पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए व सभी सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए काम को पूरा किया जा रहा है। 
 
"आरआरआर" फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ सहित कई अन्य भाषाओं में रिलीज के लिए तैयार है। डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट बैनर के टले निर्मित, फिल्म का निर्माण 450 करोड़ रुपये के बड़े बजट पर किया गया है। 
 
पेन स्टूडियोज़ ने पूरे उत्तर भारत में वितरण अधिकार प्राप्त किए हैं और सभी भाषाओं के लिए विश्वव्यापी इलेक्ट्रॉनिक अधिकार भी खरीदे हैं। पेन मरुधर फिल्म को नॉर्थ टेरिटरी में डिस्ट्रीब्यूट करेंगे। "आरआरआर" 13 अक्टूबर 2021 को रिलीज होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'गवर्नर' के जरिए युवाओं को संदेश: मनोज बाजपेयी बोले- सपने देखिए, नेतृत्व की जिम्मेदारी उठाइए

रिलीज से पहले 'मैं वापस आऊंगा' का अनोखा प्रमोशन, अटारी बॉर्डर पर BSF जवानों के लिए गाएंगे ए.आर. रहमान

रेडियो एनाउंसर से सुपरस्टार तक, जानिए सुनील दत्त की संघर्ष भरी कहानी

'पेड्डी' बनी बॉक्स ऑफिस चैंपियन, 2 दिनों में किया इतने करोड़ का कलेक्शन

'कॉकरोच जनता पार्टी' को मिला सेलेब्स का साथ, ऋचा चड्ढा बोलीं- डायनासोर मिट गए पर 'कॉकरोच' जिंदा हैं

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख