39 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधीं 'गोपी बहू' जिया मानेक, वरुण जैन संग किया भूत शुद्धि विवाह

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 21 अगस्त 2025 (17:14 IST)
फेमस टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार निभाकर मशहूर हुई एक्ट्रेस जिया मानेक गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंध गई हैं। 39 साल की जिया मानेक ने अपने साथी अभिनेता वरुण जैन संग शादी रचाई। इस खुशखबरी को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस संग शेयर किया है। 
 
कपल ने करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में एक निजी समारोह में शादी रचाई। जिया ने अपनी शादी की झलकियां सोशल मीडिया पर दिखाई है, जिसमें दोनों पारंपरिक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में जिया और वरुण बेहद खुश नजर आ रहे हैं। 
 
इसके साथ जिया मानेक ने लिखा, ईश्वर और गुरु की कृपा और आप सभी के प्यार के साथ, हम इस हमेशा के लिए एक हो गए हैं - हाथ में हाथ डाले, दिल से दिल तक। हम दो दोस्त थे, आज पति-पत्नी हैं। इस दिन को इतना खास बनाने वाले सभी प्रियजनों के प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हूं। मिस्टर और मिसेज जिया और वरुण के रूप में हंसी, रोमांच, यादों और साथ से भरी जिंदगी के लिए शुभकामनाएं।
 
जिया ने किया भूत शुद्धि विवाह 
जिया मानेक की पोस्ट के मुताबिक उन्होंने भूत शुद्धि विवाह किया है। यह योगिक काल की सबसे प्राचीन विवाह पद्धति है, जिसे सद्गुरु के आध्यात्मिक संगठन ईशा फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत किया जाता है। भूत शुद्धि मानव शरीर के पांच तत्वों का शुद्धिकरण है। 
 
जिया मानेक ने 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू के रूप में लोकप्रियता हासिल की है। इसके अलावा वह जिनी और जूजू और मनमोहिनी जैसे शोज में काम कर चुकी हैं। वहीं वरुण जैन दीया और बाती हम, काली - एक अग्निपरीक्षा, मेरे अंगने में और पहरेदार पिया की जैसे कई शोज में काम किया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

प्राइम वीडियो ने मिलाया मैडॉक फिल्म्स संग हाथ, 8 फिल्मों की नई पोस्ट-थिएट्रिकल लाइसेंसिंग डील का किया ऐलान

उदयपुर फाइल्स के प्रोड्यूसर को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस की कार्रवाई, एक युवक हिरासत में

फ्लोरल ड्रेस में जाह्नवी कपूर ने ढाया कहर, फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

मेगास्टार चिरंजीवी का एडवांस बर्थडे गिफ्ट, विश्‍वम्भरा की पहली झलक इतने बजे होने जा रही रिलीज

निखिल द्विवेदी ने किया शाहरुख खान को नेशनल अवॉर्ड मिलने का समर्थन, बोले- जूरी पर सवाल उठाना गलत

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख