Festival Posters

राधे के सेट पर वाजिद को याद कर भावुक हुए सलमान खान, साजिद को गले लगा कही यह बात

Webdunia
सोमवार, 12 अक्टूबर 2020 (15:24 IST)
कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच बॉलीवुड के दबंग सलमान खान दोबारा शूटिंग सेट पर लौट चुके हैं। वे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्डेट भाई' की शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में राधे के सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि सलमान खान, सोहेल खान, साजिद-वाजिद जोड़ी के साजिद भावुक हो गए थे।

 
दरअसल इस फिल्म का संगीत 'साजिद-वाजिद' दे रहे हैं। मई के महीने में नामी जोड़ी के वाजिद खान का निधन हो गया था। खबर के मुताबिक, 6 अक्टूबर को फिल्म राधे के एक गाने की शूटिंग की जा रही थी। इस दौरान अकेले साजिद सेट पर मौजूद रहे। 
 
शूट खत्म होने के कगार पर था और इसी बीच सलमान खान, सोहेल खान और साजिद खान आपस में बातें कर रहे थे। रात 12 बजे के करीब साजिद ने सलमान को बताया कि कल (7 अक्टूबर) वाजिद का जन्मदिन है। इतना सुनते ही सलमान खान ने एक केक मंगवाया।
 
सबने मिलकर केक काटा और सलमान ने साजिद को केक खिलाकर कहा, 'हम सब वाजिद से प्यार करते हैं।' दोनों ही भाइयों (सलमान और सोहेल) ने साजिद को गले लगाया और तीनों भावुक हो गए। इसी बीच सलमान ने साजिद के कंधे पर हाथ रखा और कहा कि वाजिद हमेशा हमारे साथ हैं। 
 
बात दें कि इसी साल 31 मई को वाजिद खान का निधन हो गया था। उनकी मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट था। अपने जोड़ीदार को याद करते हुए साजिद कहते हैं कि उन्हें अभी तक विश्वास नहीं होता कि वाजिद इस दुनिया में नहीं हैं। वे हमेशा सोचते हैं कि वाजिद उनके पास हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

शाहरुख खान कैसे 60 साल के होने के बावजूद दिखते हैं जवान, जानें उनकी फिटनेस का राज

शाहरुख के फोन का सीक्रेट आउट: 17 मोबाइल नंबर, फिर भी कॉल नहीं उठाते किंग खान

ऐश्वर्या राय को मायके में बुलाते हैं इस क्यूट नाम से

ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी: सलमान-विवेक को पीछे छोड़ अभिषेक ने जीता दिल, जानिए पूरी कहानी

120 बहादुर में स्पर्श वालिया और अतुल सिंह ने दिखाया असली जज़्बा, निभाए सबेदार राम चंदर यादव और हवलदार निहाल सिंह के किरदार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख