Hanuman Chalisa

किक 2 में ये होंगी सलमान खान की हीरोइन?

Webdunia
किक 2 की घोषणा जोर-शोर से हुई है। एक बार फिर साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म को बनाने जा रहे हैं जिसमें सलमान लीड रोल में हैं। यह फिल्म क्रिसमस 2019 पर रिलीज होगी। 
 
किक 2 में हीरोइन कौन होगी? यह अहम सवाल है। जैकलीन फर्नांडीस के नाम की भी चर्चा चल रही है। 
 
बहुत पहले सलमान कह चुके हैं कि किक 2 में जैकलीन नहीं होंगी। वैसे भी देखा जाए तो किक में जैकलीन का काम खत्म हो गया था। किक 2 एक नई कहानी है, जिसमें नए किरदार हैं इसलिए जैकलीन की जगह नहीं बनती। 
 
हालांकि जैकलीन और फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला में बेहतरीन रिश्ते हैं, लेकिन साजिद भी सलमान के साथ किसी नई हीरोइन की जोड़ी बनाना चाहते हैं। 
 
सलमान से जुड़े लोगों का कहना है कि साजिद ऐसी हीरोइन चाहते हैं जिसने सलमान के साथ फिल्म नहीं की हो ताकि जोड़ी में ताजगी भी नजर आए। साथ ही वो नामी स्टार हो क्योंकि साजिद को स्टार्स के साथ काम करना पसंद है। 


 
सूत्रों के अनुसार दीपिका पादुकोण के नाम पर साजिद विचार कर रहे हैं। दीपिका और सलमान ने अब तक कोई भी फिल्म साथ नहीं की है। साजिद इस जोड़ी को पहली बार किक 2 के जरिये परदे पर लाने का श्रेय लेना चाहते हैं। 
 
'पद्मावत' जैसी फिल्म के बाद दीपिका पादुकोण अब वही फिल्मों में अभिनय करना चाहेंगी जिनमें उन्हें कुछ कर दिखाने को मिले। सलमान की फिल्म में हीरोइन के लिए खास स्कोप नहीं होता। 
 
साजिद चाहेंगे कि उनकी फिल्म में हीरोइन का रोल भी मजबूत हो ताकि दीपिका मान जाएं। वैसे भी दीपिका कई बार कह चुकी हैं कि वे सलमान के साथ एक फिल्म करना चाहती हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

तमिल सुपरस्टार अजित कुमार की मां मोहिनी का निधन, 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

परेश रावल ने तीन दिन में ही छोड़ दी थी बैंक की नौकरी, जेबखर्च के लिए गर्लफ्रेंड से लेते थे पैसे

तनीषा मुखर्जी का आलीशान घर देख हैरान हुईं फराह खान, बोलीं- मुंबई में ऐसा नहीं देखा

13 साल बाद भी नैना तलवार के डायलॉग्स का जादू है बरकरार, पढ़ें दीपिका पादुकोण की आइकॉनिक लाइंस

'गुल्लक 5' से क्यों आउट हुए 'अन्नू भैया' वैभव राज गुप्ता, जानिए कारण!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख