अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में सलमान खान ने मारी स्टाइलिश एंट्री, लोगों ने कहा- बॉलीवुड का सिकंदर

WD Entertainment Desk
शनिवार, 6 जुलाई 2024 (15:46 IST)
salman khan video: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होने वाली है। दोनों का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन मार्च से ही चल रहा है। अंबानी परिवार ने इस शुक्रवार को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में कपल के लिए एक ग्रैंड संगीत समारोह का आयोजन किया। 
 
इस समारोह में सभी मेहमान इंडियन लेकिन ग्लैमर अवतार में नजर आएं। सुपरस्टार सलमान खान ने शानदार एंट्री की। जैसे ही वह आए, भीड़ के बीच दीवानगी देखने मिली, इतना ही नहीं सभी उन्हे बॉलीवुड का सिकंदर बुलाने लगे।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पॉपुलर पैपराज़ो हैंडल द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में सलमान खान स्टाइलिश अंदाज में एंट्री करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि सलमान वीडियो में काले रंग की शर्ट और सूट के कॉम्बिनेशन के साथ काले रंग के ट्राउजर और फैशनेबल दाढ़ी में काफी आकर्षक लग रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

जब फोटोग्राफरों ने 'वाह सिकंदर' और 'टाइगर' के नाम से सुपरस्टार को ग्रीट किया, तब एक्टर ने उनकी तरफ देख एक प्यारी मुस्कान दी। यह क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
 
संगीत समारोह में सुपरस्टार सलमान खान संग और भी कई हस्तियां भी जोरदार परफॉर्मेंस दी। बता दें कि हफ्ते की शुरुआत में, अंबानी परिवार ने मंगलवार को 52 आर्थिक रूप से कमज़ोर जोड़ों के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन करके अपने भव्य समारोह के अंतिम चरण की शुरुआत की। इसके बाद राधिका मर्चेंट की 'मामेरू' रस्म हुई, जो एक पारंपरिक गुजराती रस्म है जिसमें दुल्हन के मामा उसे कपड़े और गहने देते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख