Hanuman Chalisa

सलमान खान राधे में साउथ कोरिया के स्टार से करेंगे दो-दो हाथ

Webdunia
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 (12:42 IST)
सलमान खान की फिल्म राधे: योअर मोस्ट वांटेड भाई ईद 2020 पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस ने योजनाओं पर पानी फेर दिया। फिल्म अब तक पूरी नहीं हो पाई है, हालांकि ज्यादा काम बाकी नहीं है और सलमान ने दिशा पटानी के साथ फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। 2021 में यह फिल्म देखने को मिलेगी। फिलहाल निर्देशक प्रभुदेवा और सलमान खान का ध्यान इस बात पर है कि फिल्म कंप्लीट हो। 


 
फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार राधे में कई ऐसे सीन हैं जो देख दर्शक दंग रह जाएंगे। फिल्म के कई हाइलाइट सीन हैं। फिल्म में भरपूर एक्शन है और निर्देशक प्रभुदेवा ने इनको बेहतरीन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सलमान के फैंस के पैसे तो इन फाइट सीन को देख कर ही वसूल हो जाते हैं। 
 
ऐसा ही एक फाइट सीन बताया जा रहा है जिसे देख दर्शक दांतों तले उंगली दबा लेंगे। फिल्म से जुड़े लोगों के अनुसार साउथ कोरिया का स्टार और स्टंटमैन Kwon Tae-Ho की देखरेख में एक सीन शूट किया गया है। इसकी शूटिंग 2019 को ही मुंबई के एक स्टूडियो में हुई थी। Kwon Tae-Ho मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में महीने भर रूके थे। यह हैंड-टू-हैंड कॉम्बेट सीन है। 
 
खास बात यह है कि यह सीन सलमान खान और Kwon Tae-Ho के बीच ही फिल्माया गया है। Kwon Tae-Ho साउथ कोरियन मार्शल आर्ट में एक्सपर्ट हैं। बताया जा रहा है कि यह फाइट सीन बहुत ही दमदार बन पड़ा है और फिल्म का बड़ा आकर्षण है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जयदीप अहलावत बने दोस्ती की मिसाल, दोस्त की फिल्म ‘Momacu’ के ट्रेलर लॉन्च में बने चीफ गेस्ट

'60 साल का हो गया हूं, लड़ना नहीं भूला', पैपराजी पर भड़के सलमान खान, आधी रात को दी चेतावनी

वाणी कपूर ने की 'सपने वर्सेस एवरीवन 2' की तारीफ, बोलीं- ऐसी कहानियां दिल को छू जाती है

राम चरण ने जाह्नवी कपूर को बताया छुपा रुस्तम, 'पेड्डी' के सेट पर मेहनत और परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की

Jr NTR की नई फिल्म का नाम होगा 'ड्रैगन', टीजर में दिखी खून-खराबे से भरपूर कहानी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख