Hanuman Chalisa

राधे की ओटीटी डील, सलमान खान ने मांगे 200 करोड़ रुपये!

Webdunia
बुधवार, 11 नवंबर 2020 (12:05 IST)
इजाजत मिलने के बाद भी 80 प्रतिशत से ज्यादा सिनेमाघर बंद है। जो खुले हैं उनमें नाम मात्र दर्शक पहुंच रहे हैं। बड़ी फिल्मों के निर्माता फिल्म अभी रिलीज नहीं करना चाहते। दर्शक पुरानी फिल्म सिनेमाघर जाकर देखना नहीं चाहते। कुल मिलाकर फिल्म इंडस्ट्री की हालत पतली है और इसका फायदा ओटीटी प्लेटफॉर्म वाले उठा रहे हैं। 
 
हर सप्ताह दो-तीन बड़ी फिल्में सिनेमाघर की बजाय इन प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज की जा रही हैं। अब तो अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारे की फिल्म 'लक्ष्मी' भी सीधे दिखा दी गई है। भले ही फिल्म की खूब बुराई की गई हो, लेकिन दर्शकों ने पहले ही दिन इस फिल्म को जम कर देखा है। 
 
बड़ी फिल्मों के निर्माता आखिर कब तक रूके? करोड़ों रुपये उनके अटके हुए हैं। सूर्यवंशी, 83 और राधे जैसी फिल्में कब से रिलीज की बाट जोह रही हैं। बॉलीवुड में यह चर्चा लगातार चल रही है कि सलमान खान की 'राधे' भी ओटीटी पर दिखाई जा सकती है और उनकी एक बड़े प्लेटफॉर्म से बात चल रही है। बात रकम को लेकर अटकी हुई है। 
 
सलमान चाहते हैं कि उन्हें 200 करोड़ रुपये दिए जाए जिसके लिए प्लेटफॉर्म वाले तैयार नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक सलमान 175 करोड़ से नीचे नहीं आना चाहते और ओटीटी वाले 160 करोड़ रुपये के ऊपर जाना नहीं चाहते। लेकिन कहीं ना कहीं तो जाकर सहमत होना होगा। यदि सलमान की फिल्म भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाती है तो यह सिनेमाघर वालों को करारा झटका होगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

समय से आगे चलने वाला जादूगर: क्यों आज भी हर प्लेलिस्ट में जिंदा हैं राहुल देव बर्मन?

मिनी ड्रेस में दिशा पाटनी ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, सिजलिंग अदाओं से जीता फैंस का दिल

18 साल बाद साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, थ्रिलर फिल्म 'हैवान' की रिलीज डेट का ऐलान

'कावाला' से लेकर वायरल रील्स तक: तमन्ना भाटिया, जाह्नवी कपूर और रेवती महुरकर डांस फ्लोर पर मचा रही हैं धूम

गोल्डन और व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़, फैंस हुए मंत्रमुग्ध

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख