Biodata Maker

सलमान-संजय में पंगा जारी... भूमि की स्क्रीनिंग में सलमान का नाम गायब

Webdunia
सलमान खान और संजय दत्त में संबंध सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं और कोल्ड वॉर जारी है। यह बात फिर एक बार हाल ही में सिद्ध हो गई। 
 
मौका था 'भूमि' की स्पेशल स्क्रीनिंग का। संजू बाबा की लंबी समय बाद बड़े परदे पर वापसी हो रही है। एक बार फिर वे अपना खोया स्थान हासिल करने में लगे हुए हैं। मौके को यादगार बनाने के लिए संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने विशेष शो का आयोजन रखा। 
 
आमिर खान, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, सुनील शेट्टी, विधु विनोद चोपड़ा, करण जौहर, सोनाक्षी सिन्हा, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन सहित कई लोगों को बुलाया गया। इस गेस्ट लिस्ट में नाम नहीं था तो सलमान खान का। लोग इस बात को भांप गए कि बाबा अभी भी सल्लू से नाराज हैं। 
 
एक वक्त वो भी था जब सलमान और संजय बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। सलमान तो उन्हें अपना बड़ा भाई मानते थे, लेकिन जैसे ही संजय जेल से छूटे संबंधों से गरमाहट गायब हो गई। पूरी फिल्म इंडस्ट्री संजय से हालचाल जानने उनके घर पहुंची, लेकिन सलमान नहीं गए। यह बात बाबा को बहुत बुरी लगी। अब सलमान क्यों नहीं गए, इसका सही जवाब तो वे ही जानते हैं। 
 
हालांकि सलमान और संजय एक गणपति पूजा के दौरान आमने-सामने हुए तो गले मिले, लेकिन अब वे दोस्त नहीं रहे हैं। संजय ने भूमि की स्क्रीनिंग पर उन्हें नहीं बुलाया और इससे यह साबित होता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

यश–कियारा आडवाणी की 'टॉक्सिक' का पहला रोमांटिक गाना 'तबाही' रिलीज, ऑडियो ने मचाया तहलका

जबरदस्त फिटनेस के साथ 'द पैराडाइज' स्टार नानी ने की मार्च की शुरुआत, वर्कआउट फोटोज ने बढ़ाया तापमान

'तुम्बाड 2' में हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री, निभाएंगे रहस्यमयी किरदार

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में गुड टच–बैड टच जैसे संवेदनशील मुद्दे पर अमर उपाध्याय बोले- चुप्पी नहीं, बच्चों की हिफाजत पहले

'मैं हूं' गाने में सलमान खान ने चलाई अपनी खुद की विंटेज जीप, जानिए क्यों है खास?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख