Festival Posters

Satish Kaushik : पंचतत्व में विलीन हुए सतीश कौशिक, फूट-फूटकर रोते दिखे दोस्त अनुपम खेर

Webdunia
गुरुवार, 9 मार्च 2023 (22:25 IST)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता एवं फिल्मकार सतीश कौशिक (Satish Kaushik) को परिवार के सदस्यों और मित्रों ने गुरुवार को अश्रुपूर्ण अंतिम विदाई दी। कौशिक का दिल का दौरा पड़ने से 66 साल की उम्र में निधन हो गया था। कौशिक का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्सोवा श्मशान भूमि में लगभग रात 8 बजकर 30 मिनट पर परिवार के सदस्यों और अभिनेता अनुपम खेर तथा निर्देशक अशोक पंडित सहित करीबी मित्रों की मौजूदगी में किया गया।अनुपम खेर का एक वीडियो सामने आया। इसमें अपने दोस्त को अंतिम विदाई देते हुए एक्टर फूट- फूटकर रोते दिखाई दिए।
 
निर्देशक डेविड धवन और सुभाष घई, गीतकार-कवि जावेद अख्तर और सलमान खान, अर्जुन कपूर, रणवीर कपूर, अभिषेक बच्चन, तबू और शिल्पा शेट्टी सहित फिल्म उद्योग के उनके कई मित्रों और सहकर्मियों ने आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
ALSO READ: सतीश कौशिक ने जब किया था प्रेग्नेंट नीना गुप्ता को शादी के लिए प्रपोज
कौशिका का बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात गुरुग्राम में अस्पताल ले जाते वक्त निधन हो गया था। खेर ने बताया कि कौशिक दिल्ली में अपने एक दोस्त के घर पर थे, जब उन्होंने बेचैनी होने की शिकायत की।’
 
खेर ने बताया कि कहा कि उन्होंने अपने वाहन चालक से उन्हें अस्पताल ले जाने को कहा। देर रात करीब एक बजे उन्हें (अस्पताल जाते समय) रास्ते में ही दिल का दौरा पड़ा। 
 
दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद कौशिश का पार्थिव शरीर विमान के जरिए मुंबई ले जाया गया। मुंबई हवाई अड्डे से पार्थिव शरीर को शाम लगभग साढ़े 6 बजे वर्सोवा स्थित उनके आवास पर ले जाया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

यश–कियारा आडवाणी की 'टॉक्सिक' का पहला रोमांटिक गाना 'तबाही' रिलीज, ऑडियो ने मचाया तहलका

जबरदस्त फिटनेस के साथ 'द पैराडाइज' स्टार नानी ने की मार्च की शुरुआत, वर्कआउट फोटोज ने बढ़ाया तापमान

'तुम्बाड 2' में हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री, निभाएंगे रहस्यमयी किरदार

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में गुड टच–बैड टच जैसे संवेदनशील मुद्दे पर अमर उपाध्याय बोले- चुप्पी नहीं, बच्चों की हिफाजत पहले

'मैं हूं' गाने में सलमान खान ने चलाई अपनी खुद की विंटेज जीप, जानिए क्यों है खास?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख