मुश्किल वक्त में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचीं शिल्पा शेट्टी

Webdunia
गुरुवार, 16 सितम्बर 2021 (11:35 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा महीनों से अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में जेल में बंद है। वहीं शिल्पा पर भी ठगी का आरोप लगा है। इसी बीच एक्ट्रेस जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पवित्र गुफा पहुंचीं।

 
खबरों के अनुसार शिल्पा शेट्टी बुधवार को कटड़ा पहुंचीं। यहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही वह दर्शन के लिए घोड़े पर बैठ कर रवाना हो गईं। उनके साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।
 
खबरों के अनुसार शिल्पा शेट्टी ने कहा कि वह दर्शन कर बेहद खुश हैं। उन्होंने यात्रा के दौरान 'जय माता दी' का जयकारा भी लगाया। मंदिर परिसर में शिल्पा शेट्टी को अन्य भक्तों और मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत करते हुए देखा गया।
 
बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में गणपति की स्थापना की थी। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। एक्ट्रेस भगवान में पूरी आस्था रखती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

निमृत कौर से लेकर शिल्पा शिंदे तक, खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आएंगे ये सेलेब्स

Cannes 2024 में कियारा आडवाणी ने दूसरे दिन किया मरमेड स्टाइल गाउन पहनकर वॉक, इस वजह से हुईं ट्रोल

तंगहाली के दिनों में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बेचा धनिया, सिक्योरिटी की नौकरी से भी निकाला

Gullak सीजन 4 जल्द होगा रिलीज, चौथे सीजन तक पहुंचने वाली बनीं पहली बड़ी वेब सीरीज

महाराष्ट्र में वोटिंग से पहले शाहरुख खान ने की लोगों से वोट देने की अपील

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख