Festival Posters

शिल्पा शिंदे फिर बनेंगी अंगूरी भाभीजी, 'भाबीजी घर पर हैं' में शुभांगी अत्रे को करेंगी रिप्लेस!

WD Entertainment Desk
बुधवार, 29 अक्टूबर 2025 (14:31 IST)
कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर है' को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। इस शो के हर किरदार ने दर्शकों के दिल में एक अलग जगह बनाई है। शिल्पा शिंदे भी पहले इस शो के पॉपुलर किरदार अंगूरी भाभी का रोल निभाती नजर आई थीं। लेकिन 2016 में एक विवाद के चलते शिल्पा ने शो छोड़ दिया था।
 
अब खबर आ रही है कि शिल्पा शिंदे एक बार फिर शो में अंगूरी भाभी के किरदार में वापसी कर रही है। फिलहाल इस किरदार को शुभांगी अत्रे निभा रही हैं। वह शुभांगी को इस रोल के लिए रिप्लेस करेंगी। 
 
ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार शिल्पा अंगूरी भाभी के किरदार से टीवी पर लौट सकती हैं। शिल्पा के अंगूरी भाभी के रूप में लौटने के लेकर बातचीत चल रही है। सबको उम्मीद है कि ये डील जल्द ही फाइनल होगी। ये फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि सबको लगता है कि शो को फिर से शुरू करने की जरूरत है। चैनल शो को नया रूप देने के लिए नए एलिमेंट और किरदार लाना चाहता है।
 
सोर्स ने बताया कि शो के लिए एक नया सेट बनाया जा रहा है और दर्शक कहानी में एक बड़ा बदलाव देखने की उम्मीद कर सकते हैं। मेकर्स दिसंबर के मिड तक भाभी जी घर पर हैं 2.0 की शूटिंग शुरू करने का प्लान कर रहे हैं।  हालांकि इस बारे में अभी एक्ट्रेस और मेकर्स ने कुछ नहीं कहा है। लेकिन ये फैंस के लिए खुशी की बात होगी, अगर शिल्पा शो में लौटेंगी।
 
शिल्पा शिंदे को आखिरी बार 2023 में 'मैडम सर' में कैमियो करते देखा गया था, जहां उनका गुल्की जोशी से भंयकर पंगा भी हुआ था। और फिर ट्रैक खत्म हो गया था। एक साल बाद वह रोहित शेट्टी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' में नजर आई थीं और यहां करणवीर मेहरा के साथ उनका नाम जुड़ा था। हाल ही में अर्शी खान ने बताया था कि एक्ट्रेस अपने गांव में खेती-किसानी कर रही हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जब अमिताभ बच्चन ने कृति खरबंदा को कहा- मोहतरमा

4000 करोड़ की 'रामायणम्' में विभीषण बनने जा रहे विवेक ओबेरॉय, फीस में मिली पूरी रकम करेंगे दान

किडनी फेल होने की वजह से नहीं गई सतीश शाह की जान, ऑनस्क्रीन बेटे ने बताया मौत का असली कारण

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा में फिर की गोलीबारी, इस बार पंजाबी सिंगर चन्नी नट्टन के घर हुई फायरिंग

'कैप्टन अमेरिका' एक्टर क्रिस इवांस बने पिता, पत्नी एल्बा बैप्टिस्टा ने दिया बेटी को जन्म

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख