सोनाली बेन्द्रे ने अपनी खास दोस्त प्रियंका को दी भविष्य की शुभकामनाएं, शेयर की फोटो

Webdunia
न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही सोनाली बेन्द्रे हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की ब्राइडल शॉवर पार्टी में पहुंची थी। सोनाली के साथ नीतू कपूर ने भी इस पार्टी में शिरकत की थी। 
 
सोनाली ने पार्टी के दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करके प्रियंका को बधाई दी हैं। तस्वीर में सोनाली के साथ प्रियंका चोपड़ा और नीतू कपूर नजर आ रहे हैं। 
 
सोनाली ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा कि किसी के खास मौके का हिस्सा बनना बहुत अच्छा होता है और ऐसा तब जब वो आपकी प्यारी दोस्त हो। बहुत ही शानदार शाम थी। आपकी ब्राइडल शॉवर पार्टी प्यार और हंसी से भरपूर थी। आप अपने जीवन में नया कदम रखने जा रही हैं। आपको उसकी ढेर सारी शुभकामनाएं और बहुत सारा प्यार। 
 
पार्टी में सोनाली और नीतू रेड कलर की ब्राइट ड्रेस में नजर आईं। वहीं, प्रियंका ने स्ट्रैपलेस व्हाइट ड्रेस पहनी थी और गले में मैचिंग डॉयमंड नेकलेस भी था। 
 
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। खबर है कि दोनों की शादी का समारोह 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक जोधपुर में उम्मेद पैलेस में होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

हाई हील्स छोड़ स्नीकर्स पहन पार्टी में पहुंचीं काजोल, शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें

Cannes Film Festival 2024 : पायल कपाड़िया की फिल्म All We Imagine as Light का हुआ शानदार प्रीमियर

Cannes 2024 : अनसूया सेनगुप्ता ने रचा इतिहास, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

Cannes Film Festival 2024 : भारतीय सिनेमा के लिए दुनिया भर में बिजनेस की नई पहल

Munawar Faruqui की तबीयत फिर बिगड़ी, अस्पताल के बेड पर बेसुध लेटे आए नजर

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख