सोनचिड़िया का नया वीडियो रिलीज, निर्देशक अभिषेक चौबे ने किरदारों को किया परिभाषित

Webdunia
आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म सोनचिड़िया का नया वीडियो सामने आया है। फिल्म के निर्देशक अभिषेक चौबे 'डायरेक्टर्स कमेंटरी' नामक एक वीडियो के साथ फिल्म के विभिन्न किरदारों को परिभाषित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अभिषेक चौबे इस वीडियो में प्रत्येक किरदार के बारे में विस्तार रूप विवरण करते हुए नजर आ रहे है और साथ ही चंबल में डकैतों के युग को दर्शाते हुए प्रत्येक प्रमुख किरदार के गुणों की व्याख्या दे रहे है।
 
फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत द्वारा निभाया गया लखना कुछ हद तक एक पारंपरिक नायक है, जबकि मनोज बाजपेयी गैंग के नेता मान सिंह की भूमिका निभा रहे हैं, रणवीर शौरी फ़िल्म में मान सिंह के करीबी सहयोगी हैं, वही भूमि पेडनेकर उर्फ इंदुमती तोमर धमाल लड़ाई छेड़ देती है और वकिल सिंह यानी आशुतोष राणा एक निर्दयी पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे।
 
इन दिनों सोनचिड़िया के निर्माता फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त है और दर्शकों को सोनचिड़िया की दुनिया से रूबरू करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। सोनचिड़िया में 1970 के दशक में स्थापित कहानी देखने मिलेगी जिसमें एक छोटा शहर डकैतों द्वारा शासित और प्रभुत्व नज़र आएगा। इतना ही नहीं, यहाँ सत्ता हासिल करने के लिए कई गिरोह संघर्ष की लड़ाई लड़ते हुए नजर आएंगे। वही, फिल्म की थीम को मद्देनजर रखते हुए स्टारकास्ट इंटेंस अवतार में दिखाई देगी जिसकी झलक हाल ही में रिलीज हुई ट्रेलर में भी देखने को मिली।
 
मुख्य भूमिका में सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर, मनोज वाजपेयी, रणवीर शोरे और आशुतोष राणा अभिनीत सोनचिड़िया में डाकू के युग पर आधारित में एक देहाती और कट्टर कहानी प्रस्तुत की जाएगी। मध्यप्रदेश के घाटियों में फिल्माई गई सोनचिड़िया में शानदार कलाकरों की टोली के साथ एक दिलचस्प कहानी दर्शकों के सामने पेश की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पुष्पा इम्पॉसिबल: क्या पुष्पा मना पाएंगी प्रोफेसर शास्त्री को अपना मेंटर बनने के लिए?

सरदार जी 3 विवाद पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बहुत पैसा लगा है...

सलमान खान भी बने क्रिकेट टीम के मालिक, बोले- स्वागत नहीं करोगे हमारा...

हमशक्ल के सेट पर साजिद खान ने दी थी ईशा गुप्ता को गाली, एक्ट्रेस ने बना लिया था फिल्म छोड़ने का मन

पंचायत की रिंकी रियल लाइफ में हैं बेहद ग्लैमरस, घर पर झूठ बोलकर आई थीं मुंबई

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख