Hanuman Chalisa

सोनू सूद से अजीब फरियाद, सोनू ने भी दिया मजेदार जवाब

Webdunia
मंगलवार, 22 जून 2021 (16:55 IST)
सोनू सूद कोरोनाकाल में मसीहा बन उभर कर सामने आए सोनू सूद से लोग अभी भी मदद मांग रहे हैं और सोनू यथासंभव सभी की मदद करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच कुछ दिलचस्प मांग भी सामने आ जाती है, जिसका मजा खुद सोनू भी लेते हैं और इसके मजेदार जवाब भी देते हैं। 
 
इंजीनियर लड़का नामक ट्वीटर हैंडल से सोनू के आगे मजेदार मांग की गई। लिखा- भाई मेरी गर्लफ्रेंड आईफोन मांग रही है। उसका कुछ हो सकता है। 
 
सोनू ने जवाब दिया- उसका तो पता नहीं, अगर iphone दिया तो पर तेरा कुछ नहीं रहेगा। इसके साथ उन्होंने हंसने वाला इमोजी लगाया। 
 
यह पहला मौका नहीं है जब सोनू से इस तरह की मांग की गई हो। पहले भी इस तरह की कई मांगें उनसे लोगों ने की है और सोनू ने इसे मजेदार तरीके से निपटा है। 
 
गौरतलब है कि सोनू ने लाखों लोगों की मदद की है। किसी को दवाई दी है तो किसी को ऑक्सीजन। किसी का अस्पताल का खर्चा उठाया है तो किसी की पढ़ाई का खर्चा उठाया है। लॉकडाउन के दौरान कई लोगों को उनके घर तक पहुंचने में मदद की। इस कारण उनसे हजारों लोग अपनी परेशानियां सोशल मीडिया के जरिये साझा करते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

विक्की कौशल के पिता नहीं चाहते थे कि बेटा फिल्मों में आए, इंजीनियर की पढ़ाई के बाद रखा बॉलीवुड में कदम

'धुरंधर 2' के ओटीटी पर रिलीज होते ही मचा बवाल, पाकिस्तान में क्रैश हुआ नेटफ्लिक्स का सर्वर!

जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा से करोड़ों की ठगी, प्रॉपर्टी निवेश के नाम पर लिए 17 करोड़ रुपए

संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' का दिल्ली में ग्रैंड प्रीमियर, CM रेखा गुप्ता ने की तारीफ

गुजराती सिनेमा ने रचा नया इतिहास, कान फिल्म फेस्टिवल में गूंजा 'लालो' का नाम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख