खेत में हल चलाती किसान की बेटियों को देख सोनू सूद बोले- शाम तक एक ट्रैक्टर आपके खेतों को...

Webdunia
रविवार, 26 जुलाई 2020 (16:11 IST)
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कोरोना वायरस के इस दौर में जरूरतमंद लोगों की दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। भले ही सिल्वर स्क्रीन में उन्होंने विलेन का काम किया हैं लेकिन असल जिंदगी में वो लोगों के हीरो बन गए हैं। अब सोनू सूद देश के अन्नदाता किसानों की मदद करने को आगे आए हैं।

 
सोशल मीडिया पर गरीब किसान परिवार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो आंधप्रदेश का बताया जा रहा है। वीडियो में एक मजबूर किसान अपनी दो बेटियों से ही खेत जुतवा रहा है। उसके पास इतने पैसे ही नहीं है कि वो बैल किराए पर ले सके। वीडियो में लड़कियां जिस मेहनत से खेत को जोत रही हैं, वो देख सभी का दिल पिघल गया है।
 
सोनू सूद ने आगे आकर इस परिवार की मदद करने का ऐलान कर दिया है। सोनू सूद ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए किसान के सम्मान में लिखा, 'कल सुबह उसके पास खेतों की जुताई करने के लिए बैल की एक जोड़ी होगी। लड़कियों को अपनी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने दें.. कल सुबह से दो बैल इसके खेत जोतेंगे। किसान हमारे देश का गौरव है। उनकी रक्षा करें।'
 
इसके बाद सोनू ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, यह परिवार एक बैल के जोड़े के लायक नहीं है। वे एक ट्रैक्टर के लायक हैं। इसलिए आपको एक भेज रहा हूं। शाम तक एक ट्रैक्टर आपके खेतों को हाथ जोड़कर बो रहा होगा धन्य हो भारत।
 
बता दें कि सोनू सूद प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के बाद अब विदेश में फंसे 1500 मेडिकल छात्रों की भी घर पहुंचने में मदद की है। हाल ही में सोनू ने माउंटेन मैन दशरथ मांझी के परिवार की आर्थिक साहयता करने की भी घोषणा की है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म फेस्टिवल में सराहना पाने के बाद इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी जाह्नवी-ईशान खट्टर की होमबाउंड

जॉर्जिया एंड्रियानी का हॉट लुक, स्पोर्टवियर में मचाया तहलका

मलाइका अरोरा ने खरीदी लग्जरी कार रेंज रोवर, जानिए कितनी है कीमत

15 साल के जोनस कोनर की गायकी के दीवाने हुए सलमान खान, बोले- ऐसे बच्चों को ना सपोर्ट किया तो...

Bigg Boss 19 : वीकेंड का वार में फराह ने लगाई कंटेस्टेंट्स की क्लास, नेहल के वुमन कार्ड खेलने पर जताई नाराजगी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख