Biodata Maker

ग्लोब ट्रॉटर इवेंट में हुआ एसएस राजामौली और महेश बाबू की फिल्म का टाइटल रिवील, संक्रांति 2027 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

WD Entertainment Desk
रविवार, 16 नवंबर 2025 (15:07 IST)
एसएस राजामौली और महेश बाबू की मोस्ट अवेटेड फिल्म का लुक और टाइटल आखिरकार 'ग्लोब टॉटर' इवेंट में रिवील कर दिया गया है। जैसे ही ग्रैंड ग्लोब ट्रॉटर इवेंट का ऐलान हुआ, दर्शक बेसब्री से भारत की अब तक की सबसे बड़ी अनाउंसमेंट देखने का इंतजार कर रहे थे। 
 
आखिरकार वह दिन आ ही गया, और यह इवेंट हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में शानदार अंदाज में शुरू हुआ। दर्शकों ने एक ऐसा मेगा शो देखा, जो उन्हें कभी नहीं भूलने वाला अनुभव देने का वादा करता है। इस मेगा इवेंट में भारत की अब तक की सबसे बड़ी अनाउंसमेंट पेश की गई। 
 
महेश बाबू की इस फिल्म का नाम 'वाराणसी' है। इवेंट फिल्म का छोटा सा टीजर 130 फीट×100 फीट की बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया। नाम बताने के साथ ही एक और बड़ी खबर भी आई कि फिल्म संक्रांति 2027 में रिलीज़ होगी। 
 
जब पृथ्वीराज सुकुमारन का कुम्भा के रूप में पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनास का मंदाकिनी का दमदार प्रदर्शन सामने आया, तो उत्साह और बढ़ गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो और तस्वीरें छा गईं और पूरे देश में फिल्म का इंतजार बढ़ गया। 
 
इस बड़े इवेंट के साथ अब उत्सुकता और बढ़ गई है कि आगे क्या होने वाला है। ग्लोब ट्रॉटर इवेंट भारतीय मनोरंजन के इतिहास में एक यादगार पल बनने जा रहा है। दर्शकों के लिए यह इवेंट एक खास अनुभव रहा, जिसे महान फिल्ममेकर एस. एस. राजामौली ने निर्देशित किया और सुपरस्टार महेश बाबू के विशाल फैनबेस का समर्थन मिला। 
 
रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित यह कार्यक्रम एक पीढ़ी में एक बार देखने वाला नजारा था। अनुमानित 50,000 से ज्यादा फैंस के साथ, यह भारतीय मनोरंजन के सबसे बड़े लाइव फैन इवेंट में से एक था, जिसमें फिल्म की घोषणा के लिए खास और अनोखी प्रस्तुति भी शामिल थी।
 
फैंस कई सालों से इन दोनों को एक साथ देखने का इंतजार कर रहे थे, और अब उत्साह अपने सबसे उँचले स्तर पर है। राजामौली पहले ही भारतीय सिनेमा को दुनिया में पहचान दिला चुके हैं, और अब उनका साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ यह प्रोजेक्ट अगली बड़ी चीज़ बनने वाला है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

धीरेंद्र शास्त्री की सनातन धर्म पदयात्रा में एकता कपूर ने दर्ज कराई मौजूदगी, दिया एकता का संदेश

फैशन और स्टाइल की मिसाल हैं प्रियंका चोपड़ा, तमन्ना भाटिया और आलिया भट्ट, देखिए हसीनाओं का दिलकश अंदाज

संजय लीला भंसाली की ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ को 12 साल पूरे, जानिए फिल्म से जुड़ी 12 दिलचस्प बातें

दाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट में आया नोरा फतेही का नाम, एक्ट्रेस बोलीं- मेरा नाम एक आसान टारगेट है...

इन बी-टाउन अभिनेत्रियों ने अपने साड़ी लुक से मचाया तहलका

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख