Hanuman Chalisa

'गाली से ताली तक', सुष्मिता सेन की 'ताली' का धमाकेदार टीजर रिलीज

WD Entertainment Desk
शनिवार, 29 जुलाई 2023 (14:49 IST)
web series taali teaser: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के पास इस समय कई बेहतरीन प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। इन्हीं में से एक प्रोजेक्ट है 'ताली'। इस वेब सीरीज में सुष्मिता सेन ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आने वाली हैं। बीते दिनों सुष्मिता ने इस सीरीज से अपना फर्स्ट लुक भी शेयर किया था।
 
वहीं अब वेब सीरीज 'ताली' का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर में सुष्मिता बेहद दमदार किरदार में नजर आ रही हैं। टीजर की शुरुआत में सुष्मिता की आवाज सुनाई देती हैं जो खुद को इंट्रड्यूस करती हुई नजर आ रही हैं। वह कहती हैं, 'नमस्कार मैं गौरी... कोई हिजड़ा कहता है तो कोई सोशल वर्कर, ये कहानी है इसी सफर की।' 
 
टीजर में कई बेहतरीन डायलॉग सुनने को मिल रहे हैं। इस टीजर को शेयर करते हुए सुष्मिता ने लिखा, 'गाली से ताली तक के सफर की यह कहानी। पेश है भारत के तीसरे लिंग के लिए श्रीगौरी सावंत की लड़ाई की कहानी।' इसके साथ इस सीरीज की रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है। 
 
यह सीरीज 15 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज हो रही है, जिसे दर्शक घर बैठे फ्री में देख सकते हैं।  'ताली' अर्जुन सिंह बारन और कार्तिक डी निशानदार के जरिए बनाई गई है। ‍इसे रवि जाधव ने निर्देशित किया है। 'ताली' की कहानी क्षितिज पटवर्धन ने लिखी है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

सुशांत सिंह राजपूत जैसा दबाव? टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत पर भाई के सनसनीखेज आरोप, इंडस्ट्री पर उठे सवाल

6 करोड़ रुपये की सुपरकार में मुंबई की सड़कों पर निकले रणवीर सिंह, ‘डॉन 3’ विवाद के बीच नई फरारी ने मचाई हलचल

मजदूरों का मसीहा, गली-मोहल्लों का सुपरस्टार: कैसे मिथुन चक्रवर्ती ने बॉलीवुड में बनाया अपना अलग साम्राज्य

कॉकटेल 2 मूवी प्रिव्यू: दोस्ती, प्यार और भावनाओं के भंवर में फंसी नई पीढ़ी की कहानी

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने विदेशी बॉयफ्रेंड संग की सगाई, इस दिन करेंगी शादी

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख