Festival Posters

कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका' से एक और एक्ट्रेस हुई बाहर्, आखिर कैसे आगे बढ़ेगी फिल्म?

Webdunia
एक्ट्रेस कंगना रनौट की फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' लंबे समय से चर्चा में है। इसमें कंगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का इंतज़ार जितना फैंस कर रहे हैं उतनी ही मुश्किलें फिल्म के लिए बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में पता चला है कि फिल्म से एक एक्ट्रेस बाहर हो गई हैं। 
 
कंगना के साथ कई बड़े एक्टर्स इस फिल्म से जुड़े हैं और कुछ शूटिंग अब भी बाकी है। पहले खबर थी कि फिल्म में एक्टर सोनू सूद थे जो किसी कारण फिल्म से बाहर हो गए हैं। उन्होंने फिल्म में करीब 45 दिन की शूटिंग की। इसके बाद उन्होंने फिल्म छोड़ी और उन्हें रिप्लेस किता मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब ने। सोनू सूद के बाद अब फिल्म से एक एक्ट्रेस स्वाति सेमवाल के भी बाहर होने की चर्चा चल रही है। 
 
एक इंटरव्यू के दौरान हुई बातचीत में स्वाति ने बताया कि उनका फिल्म में बहुत अहम किरदार थी। लेकिन अब तक उन्हें फिल्म के शेड्युल के बारे कोई खबर नहीं है। स्वाति ने बताया कि मुझे 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर की डेट्स के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन अब तक मुझे प्रोड्यूसर कमल जैन ने बदलाव के बारे में खुद कोई जानकारी नहीं दी है। इसलिए अभी तक मैंने कुछ भी तय नहीं किया है। 
 
स्वाति ने आगे यह भी बताया कि उनका फिल्म में छोटा लेकिन अहम रोल था। साथ ही इफ फिल्म को करने के लिए उनके पास तीन कारण थे जिसमें डायरेक्टर कृष, सोनू सूद और प्रोड्यूसर कमल जैन शामिल हैं। स्वाति ने कहा कि अब इनमें से दो कारण तो रहे नहीं इसलिए मै फिल्म को लेकर कोई फैसला नहीं कर पा रही हूं। दर्शकों को बता दें कि स्वाति एक्ट्रेस होने के साथ राइटर और डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने फिल्मों और टीवी सीरियल्स में एक्टिंग का काम किया है। साथ ही स्वाति ने कुछ शॉर्ट फिल्म्स भी डायरेक्ट की हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

तृप्ति डिमरी बनीं नई पावर परफॉर्मर: छोटे रोल से बड़ी पहचान तक

इस दिन विजय देवरकोंडा संग सात फेरे लेंगी रश्मिका मंदान, वायरल हुआ वेडिंग कार्ड, जानिए कब होगा ग्रैंड रिसेप्शन

'आ जाता मैच देखने यार', पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद रिंकू सिंह ने एल्विश यादव को मिलाया वीडियो कॉल

Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को मिली अंतरिम जमानत, 11 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख