दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर प्रियंका चोपड़ा ने जताई चिंता, मास्क पहने तस्वीर शेयर कर कही यह बात

Webdunia
सोमवार, 4 नवंबर 2019 (11:12 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी नेटफ्लिक्स फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग दिल्ली में कर रही हैं। जहां प्रदुषण की समस्या चरम पर हैं। दिल्ली में फैले स्मॉग के कारण हालात ये हैं कि अब घरों से बाहर निकलने पर अधिकतर लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो रही है।


दिल्ली में बढ़ते इस प्रदूषण को लेकर आम जनता और सरकार के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी काफी चिंतिंत हैं। प्रियंका चोपड़ा ने भी दिल्ली में बढ़ रहे इस प्रदूषण पर अपना रिएक्शन दिया है। 
 
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपने चेहरे पर मास्क लगाए नजर आ रही हैं। प्रियंका ने प्रदूषण को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हुए लिखा, 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग के दिन। अभी यहां शूटिंग करना बहुत कठिन है।
 
ALSO READ: अपने होने वाले पति में ये खूबियां चाहती हैं काजल अग्रवाल
 
मुझे समझ नहीं आता कि लोग इन हालातों में यहां रह कैसे रहे हैं। शुक्र है कि हमारे पास एयर प्यूरीफायर और मास्क जैसी सुविधा है। गरीबों और बेघरों के लिए दुआ करें। सभी लोग अपना ध्यान रखें।
 
बीते दिन दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स दिन में एक हज़ार और नोएडा, गाजियाबाद में डेढ़ हजार तक पहुंच गया। हालांकि शाम होते होते थोड़ी हवा चलने से इसमें गिरावट आई लेकिन हवा का स्तर खतरनाक बना ही रहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख