Hanuman Chalisa

इस हीरो की वजह से करण जौहर नहीं खेलते होली

WD Entertainment Desk
मंगलवार, 3 मार्च 2026 (17:40 IST)
देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में भी होली की रौनक देखने को मिल रही है। हर कोई होली के रंग में रंगा नजर आ रहा है। लेकिन कुछ ऐसे स्टार्स भी है जो होली के त्योहार से कोसों दूर रहते हैं। फिल्ममेकर करण जौहर भी इन्हीं में से एक हैं। 
 
हालांकि जब करण जौहर छोटे थे तब परिवार और दोस्तों के साथ खूब होली खेलते थे, लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद उन्होंने होली खेलना ही बंद कर दिया। दरअसल इसका खुलासा करण जौहर ने खुद किया था। करण ने बताया था वे होली के त्योहार पर क्यों रंगों से खेलना पसंद नहीं करते हैं। 
 
स्टार प्लस के रियलिटी शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' में उन्होंने बताया था, वे होली खेलना पसंद नहीं करते और उन्हें रंगों से डर भी लगता है और इसका जिम्मेदार वे अभिषेक बच्चन को मानते हैं। 
 
करण ने कहा था, मुझे अच्छी तरह याद है कि मैं 10 साल की उम्र में अमित जी के घर पर होली खेलने गया था। मैंने उन्हें बताया कि मुझे होली पसंद नहीं है। तभी अभिषेक बच्चन अपने कमरे से बाहर आए, उन्होंने करण को उठाया और रंग भरे पानी के पूल में फेंक दिया। इस घटना से करण बुरी तरह डर गए और इसके बाद उन्होंने आज तक होली नहीं खेली। 
 
एक अन्य घटना बताते हुए करण ने कहा था कि जब मैं छह या सात साल का था तो होली पर मेरी कॉलोनी के बच्चे मेरे ऊपर सिल्वर रंग डालने के लिए मेरे पीछे भाग रहे थे। खुद को बचाने की कोशिश करते हुए मैं गिर गया और मुझे चोट लग गई। इसके बाद उन बच्चों से मेरी लड़ाई हो गई। इसके बाद से मुझे होली नहीं पसंद आती थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

दृश्यम 3 का शूट खत्म, फैंस के इंतजार को मिला बड़ा अपडेट; अजय देवगन-तब्बू की थ्रिलर अब रिलीज के लिए तैयार

काला हिरण फिल्म पर सलमान खान का बड़ा एक्शन, रिलीज से पहले भेजा कानूनी नोटिस; 24 घंटे का अल्टीमेटम

गोल्ड डिगर नहीं, डायमंड थीं सुष्मिता सेन: 4 साल बाद ललित मोदी का बड़ा खुलासा, रिश्ते पर पहली बार खुलकर बोले

रवीना टंडन के घर में 25 लाख रुपये की चोरी: मां का भरोसा जीतकर महिला ने उड़ाए हीरे-सोने के गहने, पुलिस ने किया गिरफ्तार

है जवानी तो इश्क होना है मूवी प्रिव्यू: डेविड धवन की कॉमेडी दुनिया में फिर लौटे वरुण धवन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख