Dharma Sangrah

फेमस टीवी एक्टर आशीष कपूर पर लगा रेप का आरोप, पुणे से पुलिस ने किया गिरफ्तार

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 4 सितम्बर 2025 (11:46 IST)
फेमस टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आ चुके एक्टर आशीष कपूर मुश्किलों में घिर गए हैं। एक्टर को रेप केस के आरोप में पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने आशीष कपूर पर आरोप लगाया है कि एक्टर ने अगस्त में दिल्ली में हुई एक हाउस पार्टी के दौरान बाथरूम में उसके साथ रेप किया। 
 
आशीष कपूर के खिलाफ दिल्ली के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। खबरों के अनुसार आशीष की पुणे में हुई गिरफ्तारी की पुष्टि डीसीपी (नॉर्थ) राजा बंथिया ने की है। पुलिस ने आशीष कपूर की मूवमेंट को गोवा से पुणे तक ट्रैक किया, जिसके बाद टीम को दोनों जगह भेजा गया और फिर पुणे से एक्टर की गिरफ्तारी की गई।
 
पुलिस के अनुसार, आशीष कपूर की महिला से जान-पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों दोस्त बने और फिर पार्टी की योजना बनाई गई, जिसमें पीड़िता भी शामिल थी। पीड़िता ने 11 अगस्त को दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें शुरुआत में आरोप लगाया गया था कि आशीष कपूर, उनके दोस्त और दो अज्ञात पुरुषों ने मिलकर उनका रेप किया है। वहीं, एक महिला ने उनके साथ मारपीट भी की।
 
हालांकि, बाद में पीड़िता ने अपना बयान बदलकर कहा कि सिर्फ आशीष कपूर ने उनके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी दावा किया कि घटना की वीडियोग्राफी हुई थी, लेकिन पुलिस को अभी तक ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला है। अधिकारियों ने बताया कि पहले यह मामला गैंगरेप में दर्ज किया गया था, लेकिन अब इसे केवल रेप के आरोप में बदला जाएगा।
 
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान से पता चलता है कि पार्टी के दौरान आशीष कपूर और महिला एक साथ वॉशरूम में गए थे। जब वे काफी देर तक बाहर नहीं निकले, तो कपूर के दोस्त और अन्य मेहमान दरवाजा खटखटाने लगे। जबकि आशीष कपूर के दोस्त की पत्नी ने ही पीसीआर कॉल की थी।
 
बता दें कि आशीष कपूर टीवी इंडस्ट्री के जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने टीवी के अलावा कई फिल्मों में भी काम ‍किया है। उन्होंने कुर्बान, टेबल नंबर 21 और इनकार जैसी फिल्में काम किया है। आशीष को सीरियल 'देखा एक ख्वाब' से लोकप्रियता मिली थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'इक्कीस' की शूटिंग के वक्त कैसी थी तबीयत? को-एक्टर ने खोला राज

मेरे लिए पिता से कम नहीं थे, धर्मेंद्र के निधन से टूटा शाहरुख खान का दिल, अमिताभ ने भी बयां किया दर्द

कभी करना पड़ा था वेटर का काम, आज इतने करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं राखी सावंत

दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानू पहुंची धर्मेन्द्र को अंतिम बिदाई देने

जब धर्मेंद्र को पहली बार मिला अवॉर्ड, खुशी से आंखों में आ गए आंसू

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख