Hanuman Chalisa

Box Office पर कैसा रहा सनी सिंह की मूवी उजड़ा चमन का पहला दिन

Webdunia
शनिवार, 2 नवंबर 2019 (12:33 IST)
उजड़ा चमन और बाला फिल्म एक ही विषय पर आधारित है, लेकिन उजड़ा चमन ने एक सप्ताह पहले रिलीज होकर थोड़ी राहत पा ली है। यदि यह फिल्म बाला के साथ या बाला के बाद रिलीज होती तो निश्चित रूप से नुकसान होता क्योंकि फिल्म बाला में आयुष्मान खुराना लीड रोल में हैं जिनकी खासी फैन फॉलोइंग है। 
 
एक नवंबर को रिलीज हुई फिल्म उजड़ा चमन ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है। पहले दिन का कलेक्शन रहा 2.35 करोड़ रुपये। सनी सिंह जैसा कलाकार यदि लीड रोल में हो तो यह कलेक्शन ठीक ही माने जाएंगे क्योंकि फिल्म में कोई बड़ा सितारा नहीं है। 
 
फिल्म बहुत अच्छी भी नहीं है तो बहुत बुरी भी नहीं है। इसलिए फिल्म के कलेक्शन शनिवार और रविवार को बढ़ सकते हैं और फिल्म के निर्माताओं भी आशान्वित हैं। 
 
उजड़ा चमन को बॉक्स ऑफिस पर हाउसफुल 4 से कड़ी टक्कर मिल रही है। यह फिल्म हाउसफुल 4 के ठीक एक सप्ताह बाद आ गई है। हाउसफुल 4 दर्शकों को पसंद आ रही है इसलिए यह फिल्म अभी भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। 
 
अच्छी बात यह रही है कि उजड़ा चमन को हाउसफुल 4 से कड़े मुकाबले के बावजूद साइड लाइन नहीं किया गया है और फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक रहा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कोमोलिका की बिंदी से मिहिर की मौत तक, एकता कपूर के शोज के 5 बड़े ट्विस्ट

12 साल बाद सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई 'मैं तेरा हीरो', दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

गले में मंगलसूत्र पहनकर क्यों घूम रही थीं कंगना रनौट? एक्ट्रेस ने बताया शादीशुदा लुक का सच

26 की उम्र में करोड़ों की मालकिन हैं शाहरुख की लाडली, जानिए सुहाना खान की नेटवर्थ से लेकर लग्जरी लाइफस्टाइल तक सबकुछ

रोनित रॉय के नाम पर महिलाओं संग साइबर फ्रॉड, एक्टर ने फैंस को‍ किया अलर्ट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख