वरुण धवन की 'भेड़िया' का टीजर आया सामने, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

Webdunia
शुक्रवार, 30 सितम्बर 2022 (12:07 IST)
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और कृति सेनन जल्द ही दिनेश विजान की फिल्म 'भेड़िया' में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। 

 
एक धमाकेदार रैप की धुन पर सेट एक मिनट का टीजर काफी भयावह दिख रहा है। टीजर निर्देशक अमर कौशिक की क्रिएचर-कॉमेडी की दुनिया में एक झलक देती है। टीजर की शुरुआत एक अंधेरी काली रात से होती है। इसके बाद जंगल के बीचो-बीच स्थित एक घर की झलक देखने को मिलती है और इसके बाद नजर आता है 'भेड़िया'।
 
फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए वरुण धवन ने लिखा, 'बनेंगे इंसान उसका नाश्ता भेड़िया का ट्रेलर 19 अक्टूबर 2022 को रिलीज होने जा रहा है।'
 
फिल्म 'भेड़िया' का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वरुण धवन मिलिट्री ऑफिसर खेत्रपाल के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 25 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Edited by : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

तारक मेहता की एक्ट्रेस Deepti Sadhwani ने किया Cannes डेब्यू, ऑरेज गाउन पहन रेड कार्पेट पर ढाया कहर

Cannes Film Festival 2024 का हुआ आगाज, उद्घाटन समारोह में पहुंचीं उर्वशी रौटेला

सलमान खान ने मनोज बाजपेयी के नाम कर दिया था अपना जीता हुआ अवॉर्ड, एक्टर ने बताया किस्सा

शबाना आजमी हुईं फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन खिताब से सम्मानित

टॉक शो मूवर्स एंड शेकर्स के साथ फिर लौट रहे शेखर सुमन, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा प्रीमियर

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख