Hanuman Chalisa

लॉकडाउन के दौरान कुकिंग में हाथ आजमा रहीं विद्या बालन, बनाए अपने पसंदीदा मोदक

Webdunia
गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 (18:21 IST)
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने दर्शकों को हमेशा आश्चर्यचकित किया है, इस लॉकडाउन के दौरान भी वे नई खोज कर रही है और सभी को चौंका रही हैं। विद्या को पहले भी घर के दिलचस्प काम करते हुए देखा है कि कैसे वह अपने घर को साफ कर रही हैं। विद्या कुकिंग करने की शौकीन नहीं है और इसलिए वह अच्छी तरह से खाना बनाना नहीं जानती है लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह खाना बनाने की कोशिश कर रही है और उन्हें यह काफी मजेदार लग रहा है।

 
हाल ही में विद्या बालन को मोदक बनाते देखा गया, जो उनकी पसंदीदा डिश भी है। इस लॉकडाउन के दौरान निस्संदेह वह अपने घर में कुकिंग का आनंद ले रही हैं। विद्या ने कई बार कहा है की उन्हें खाना बनाने में दिलचस्पी नहीं है इसलिए वे खाना बनाना नहीं जानती, लेकिन इस लॉकडाउन के दौरान कई मशहूर हस्तियों को इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खाना बनाते और तस्वीरें पोस्ट करते देखा है। 
 
काफी संख्या में ऐसे अभिनेताओं को देखा है जो पिछले कुछ समय से अपने कुकिंग वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं और अब विद्या बालन ने बहुत ही मजेदार तरीके से मोदक बनाकर दिखाया है और उन्हें अब कुकिंग बहुत पसंद आरही हैं।
 
विद्या ने कहा, 'मैंने हमेशा खाना पकाने को घरेलु होने के प्रतीक के रूप में देखा, लेकिन लॉकडाउन में यह एक नई खोज है।' विद्या जो की हमेशा महिलाओं की केंद्रित भूमिका निभाने के लिए जानी जाती है और उनकी यह राय थी कि खाना बनाना एक बहुत ही घरेलू भूमिका है और वह इसमें पूरी तरह से फिट नहीं होंगी, लेकिन इस लॉकडाउन ने उन्हें एक नई विशेषता का पता चला और वह अब उसका पूरे दिल से आनंद ले रही हैं।
 
विद्या अपनी बहुप्रतीक्षित शकुंतला देवी के साथ अपने दर्शकों के बीच धूम मचाने जा रही है, उम्मीद की जा रही है कि वह लॉकडाउन के बाद स्क्रीन हिट करेगी और साथ ही वह बहुचर्चित फिल्म शेरनी में भी नजर आएगी, जिसमें पहली बार वह एक वन अधिकारी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

प्रियंका चोपड़ा को ग्लोबल वैनगार्ड ऑनर, Gold Gala 2026 में मिलेगा बड़ा सम्मान

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खुद को आइकॉन मानने से किया इनकार, बोले- अब भी सीख रहा हूं

2027 में आएगा पैन-इंडिया सिनेमा का तूफान, वाराणसी से स्पिरिट तक बड़ी फिल्मों का धमाका

सिर्फ एक्शन नहीं, अब होगा 'हाई-कॉन्सेप्ट' धमाका, पर्दे पर पहली बार दिखेगा सनी देओल का ऐसा अवतार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख