Hanuman Chalisa

'आर्या 2' से सामने आया सुष्मिता सेन का फर्स्ट लुक, वेब सीरीज का टीजर रिलीज

Webdunia
शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (13:23 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने लंबे समय बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज वेब सीरीज 'आर्या' के साथ अभिनय की दुनिया में वापसी की थीं। इस वेब सीरीज को काफी पसंद किया गया था। आर्या वेब सीरीज साल 2020 में रिलीज होने वाली वेब सीरीज की टॉप लिस्ट में शामिल है।

 
आर्या की सफलता के बाद मेकर्स ने इसका दूसरा सीजन बनाने का फैसला किया था। वहीं अब आर्या 2 से सुष्मिता सेन का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। सुष्‍मिता सेन ने इस वेब सीरीज का टीजर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। 
 
सुष्‍मिता सेन सेन आर्या सरीन की भूमिका दोबारा निभाते नजर आएंगी, जो दूसरे सीज़न में अपने सबसे खतरनाक दुश्मनों से लड़ेंगी, यह सीरीज जल्द ही डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर शुरू हो रही है। राम माधवानी द्वारा निर्मित, इस इंटरनेशनल एमी नॉमिनेटेड एक्शन ड्रामा सीरीज़ में आर्या की काली दुनिया के रहस्य का खुलासा होगा।
 
इस शो के फैंस बहुप्रतीक्षित सीक्वल टीजर के लिए बहुत उत्साहित हैं। यह टीजर प्रभावशाली और दिलचस्प कहानी प्रस्तुत करता है, जिसमें आर्या अपने पति की हत्या का बदला हर कीमत पर लेती हैं। टीजर में सुष्मिता सेन व्हाइट कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। वह काफी गुस्से में दिख रही हैं।
 
राम माधवानी फिल्म्स के अवार्ड विनिंग एवं अत्यधिक प्रतिभाशाली राम माधवानी द्वारा निर्मित यह टीज़र दर्शकों को एक रोमांचक और खून जमा देनेवाला शो प्रस्तुत करेगा, जिसमें आर्या सरीन आर्या के दूसरे सीज़न के ज्यादा सख्त व काले सफर का प्रदर्शन करेगी। 
 
दूसरे सीज़न के बारे में, डायरेक्टर राम माधवानी ने कहा, पहले सीज़न के लिए हमें मिला प्यार व स्नेह बहुत सुखद था, इसलिए हमने पूरे स्नेह और श्रम के साथ दूसरा सीज़न बनाने का निर्णय लिया। इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में बेस्ट ड्रामा श्रेणी में इस शो का नॉमिनेशन इस कहानी में हमारे विश्वास को प्रदर्शित करता है, जो हम सुनाने के लिए यहां पर हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

होम्बले फिल्म्स ने किया अपनी अगली फिल्म का ऐलान, पहली बार साथ काम करेंगे सूर्या और डायरेक्टर टीजे ज्ञानवेल

राज कुंद्रा को पांच साल से न्याय का इंतजार, बोले- हर बार अंतिम सुनवाई से पहले बदल जाता है जज

रवि किशन का छलका दर्द: 34 साल बाद मिली सफलता, बोले- सब आगे निकल गए, मैं पीछे रह गया

Awarapan 2 Teaser: दिशा पाटनी का सस्पेंस से भरा किरदार, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

एसएस राजामौली ने रचा इतिहास, फ्रांस के शीर्ष फिल्म संस्थान में मिली परमानेंट जगह

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख