Hanuman Chalisa

वेब सीरीज 'मिर्जापुर 2' का नया पोस्टर आया सामने, गुड्डू भइया संग नजर आईं गोलू

Webdunia
बुधवार, 30 सितम्बर 2020 (15:53 IST)
अमेजन प्राइम वीडियो की वेबसीरीज 'मिर्जापुर 2' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब से दूसरे सीज़न की रिलीज तारीख की घोषणा की गई है, प्रशंसकों का उत्साह अपने चरम पर है। सीरीज के एक के बाद एक पोस्टर जारी किए जा रहे हैं। अमेजन प्राइम वीडियो ने दूसरे सीजन से एक नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसने सभी को अधिक उत्साहित कर दिया है।

 
अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा, They're back, but from this point, there's no looking back. 
 
पोस्टर में श्वेता त्रिपाठी उर्फ गोलू और अली फजल उर्फ गुड्डू नजर आ रहे है जो युद्ध के मैदान में उतरने के लिए तैयार है। दोनों हाथों में बंदूक लिए त्रिपाठी निवास के सामने खड़े दिख रहे हैं। मिर्जापुर एक गैंगस्टर ड्रामा है, जहां मिर्जापुर के राजा कालीन भैया पंडित ब्रदर्स, गुड्डू और बबलू के खिलाफ जंग का आगाज़ करते हैं।
 
इस शो में पंकज त्रिपाठी, विक्रांत मैसी, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल और कुलभूषण खरबंदा मुख्य भूमिका में हैं। सीजन 2 में विजय वर्मा, प्रियांशु पेंथुली, ईशा तलवार, अमित सियाल, अंजना शर्मा जैसे कलाकार भी अपना हुनर दिखाते हुए नज़र आएंगे।
 
मिर्जापुर सीजन 2 का प्रीमियर 23 अक्टूबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। मिर्जापुर का निर्देशन गुरमीत सिंह और मिहिर देसाई द्वारा किया गया है, जो पुनीत कृष्णा द्वारा रचित है और रितेश सिधवानी व फरहान अख्तर द्वारा उनके बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित किया गया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा से करोड़ों की ठगी, प्रॉपर्टी निवेश के नाम पर लिए 17 करोड़ रुपए

संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' का दिल्ली में ग्रैंड प्रीमियर, CM रेखा गुप्ता ने की तारीफ

गुजराती सिनेमा ने रचा नया इतिहास, कान फिल्म फेस्टिवल में गूंजा 'लालो' का नाम

पति पत्नी और वो दो रिव्यू: जल्दबाजी और ओवर एक्टिंग में खोया हास्य

रजनीकांत की 'जेलर 2' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से क्रू मेंबर की मौत

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख